जुमे की नमाज से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, किया मॉक ड्रिल

जुमे की नमाज से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, किया मॉक ड्रिल

बिलासपुर(ख़ालिद सैफ़ी):बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश के कई जिलों में हिंसा हो गई थी। अब आज शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस अलर्ट है और सतर्कता बढ़ा दी गई है।जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नोएडा व ग्रेटर नोएडा पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर मॉक ड्रिल किया। दूसरी तरफ, शांति समिति की बैठक कर संभ्रांत लोगों से शांति बनाए जाने की अपील भी पुलिस कर रही है।साथ ही इंटरनेट सोशलमीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज पर खास नजर रखी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। सैनिक बलों की तैनाती की गई है।

बता दे कि गुरुवार को दनकौर कोतवाली एरिया के कस्बा बिलासपुर में जुमे की नमाज से पहले एसीपी तृतीय के नेतृत्व में दनकौर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर मॉक ड्रिल किया।एसीपी तृतीय ब्रजनंदन राय ने बताया कि पुलिस टीम के साथ कस्बे की जामा मस्जिद समेत अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा का जायजा लिया।पुलिस-पीएसी के जवान धार्मिक स्थल और बाजार में तैनात रहेंगे। उन्होंने लोगों को चेताया कि अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि लोग सौहार्दपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज अदा कर घरों को लौटें। इस मौके पर दनकौर कोतवाली प्रभारी राधारमण व कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह सहित पीएसी के जवान मौजूद रहे

यह भी देखे:-

गांधी परिवार को चार्जशीट में घसीटने पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्श...
गलगोटिया विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के सहयोग से साइबर सिक्योरिटी विषय पर वर्कशॉप ...
सिटी हार्ट में हुआ बाल दिवस के उपलक्ष में बाल मेले का आयोजन
एनकाउंटर में तीन शातिर लुटेरे घायल , गिरफ्तार
कोरोना के चलते रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, रेल सेवाएं की गई बंद , पढ़े पूरी खबर
Chhath Puja 2021: बिहार में शुरू हुआ छठ का चार दिवसीय महापर्व
भूजल दोहन पर सख्त चेतावनी: 11 मई से भूख हड़ताल पर बैठेंगे चौधरी प्रवीण भारतीय
सिरसा प्रवेश द्वार पर ढाई करोड़ के खर्च से बनेगा ग्रेनो का पहला ट्रकर्स प्वाइंट
ग्रेटर नोएडा : आरडब्ल्यू महासचिव द्वारा सेक्टर के पार्क में खुली बैठक कर सेक्टर की समस्याओं को जाना ...
बच्चों के सुरक्षित भविष्य की पहल: कलेक्ट्रेट से रवाना हुई टीका मित्र वैन, समय पर टीकाकरण को लेकर चले...
चिन मुद्रा: पाचन और ऊर्जा के लिए एक अद्भुत योग अभ्यास - योग गुरु ऋषि वशिष्ठ से जानें
जांबाज़ सिपाही रजनीश चौधरी , पीआरवी 1857 टीम को एसएसपी ने किया सम्मानित
76वें गणतंत्र दिवस पर आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर में धूमधाम से हुआ उत्सव, वरिष्ठ अतिथियों का किया गया...
ग्रेटर नोएडा: शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस में लगी आग, 7 बकरियों की जलकर मौत
जीएनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान द्वारा ग्रांट थॉर्न्टन के साथ साझा सहयोग में कौशल वृद्धि प्रमाणपत्र...
ग्रेनो प्राधिकरण ने इन 37 बिल्डरों को भेजा नोटिस, एसटीपी नहीं तो लगेगा जुर्माना