ब्रम्हचारी कुटी मंदिर परिसर में हुई नंदी की प्राण प्रतिष्ठा
नोएडा : आज सेक्टर 82 स्थित ब्रम्हचारी कुटी मंदिर परिसर में खण्डित नंदी जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पंडित मनोहर शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार के साथ नंदी जी की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। प्राण प्रतिष्ठा से पहले मूर्ति का दुग्ध, गंगाजल, शहद, घी, शक्कर से अभिषेक किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन यज्ञ किया गया जिसमें सभी भक्तों ने मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां प्रदान की। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य राघवेंद्र दुबे ने बताया कि नंदी जी की मूर्ति खंडित हो गई थी इसलिए नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से कराई गई। उन्होंने बताया कि नंदी कैलाश के द्वारपाल हैं और भगवान शिव के वाहन भी। संस्कृत में नंदी का अर्थ है प्रसन्नता या आनंद इसलिए भगवान शिव के साथ नंदी की पूजा का विशेष महत्व है। नंदी को कर्मठता और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है।
इस अवसर पर पिंटू महाराज, राघवेंद्र दुबे, बाबा हलवाई, महिपाल शर्मा, अशोक कुमार, जगदीश यादव, आकाश, सुरेंद्र यादव सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।
यह भी देखे:-
कल का पंचांग, 10 जनवरी 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
पैरामाउंट गोलफोरेस्ट में कायस्थ समाज ने की श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्र का आय...
बाबा बालक नाथ के भक्तों ने निकाली झंडा प्रभात फेरी
पितृ पक्ष में कौवों को भोजन कराने का क्या महत्व होता है, बता रहे हैं श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर आचा...
भगवान चित्रगुप्त महाराज के प्रकट उत्सव पर पूजा अर्चना की गई
कालीबाड़ी ने दुर्गा पूजा के अवसर पर ड्राइंग प्रतियोगिता का किया आयोजन
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम में दिल्ली बनी बेस्ट ब्रांच
कल का पंचांग, 30 दिसम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि पर अल्फा -1 मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, लंबी कतारों के बीच गूंजे "बोल...
कल का पंचांग, 1 जून 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 20 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
रक्षाबंधन - वैदिक राखी विधि और महत्व एवं शुभ मुहूर्त व समय : पं.मूर्तिराम,आनन्द बर्द्धन नौटियाल ज्यो...
20 घण्टे में हरिद्वार से ग्रेटर नॉएडा पहुँचे स्केटिंग काँवरिया
कल का पंचांग, 5 अक्टूबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा में मनाया जा रहा है आत्म-शोध का दशलक्षण धर्म महापर्व, जानिए कहां और क्या है शेड्यूल, ...
बैसाखी पर खालसा सर्जना दिवस की धूम: गौड़ सिटी गुरुद्वारा में दिनभर चला कीर्तन, लंगर और श्रद्धा का सं...