रिश्वतखोर दरोगा के पक्ष में उतरे दो दरोगा निलंबित, पीड़ित को धमकी देते ऑडियो हुआ था वायरल

ग्रेटर नोएडा /जारचा : कुछ दिनों पहले  रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए दरोगा की शिकायत करने वाले पीड़ितों को अब पुलिस डरा-धमका रही है।

बता दें  हो कि थाना जारचा में तैनात दरोगा योगेन्द्र को विगत 7 जून को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण यूनिट मेरठ ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। अब दरोगा की शिकायत करने वाले रफाकत पुत्र शराफत निवासी ग्राम कलौंदा ने आरोप लगाया है कि जारचा थाने में तैनात एक दरोगा एक और पुलिस अधिकारी के साथ उनके घर आए थे, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। रफाकत का आरोप है कि उसके परिवार ने पुलिस के डर की वजह से गांव छोड़ दिया है।

उसने आरोप लगाया कि 8 जून को उसके छोटे भाई नन्हें को एक फोन आया जिसमें थाना जारचा में तैनात दरोगा आनंद ने उनसे कहा कि वह रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए दरोगा की मदद करें। नहीं तो उनके परिवार के सदस्यों को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया जाएगा। यहां तक कहा है कि तुम्हें “पेल” दूंगा।

पीडित ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने उनके बच्चे और बुजुर्गों को भी गिरफ्तार कर बर्बाद करने की धमकी दी है। इस संबंध में पीडि़त ने एक पत्र गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह को लिखकर दरोगा आनंद व उनके साथ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

इधर शिकायत मिलने पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने दोनों दरोगाओं को निलंबित कर दिया है।  नोएडा पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी —
थाना जारचा पर तैनात उपनिरीक्षक आनंद कुमार और उपनिरीक्षक विनीत कुमार के वायरल ऑडियो के संबंध में संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देश के अनुपालन में दोनों उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उक्त के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संपादित की जा रही है।
मीडिया सेल
गौतमबुद्ध नगर पुलिस

यह भी देखे:-

CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं के एग्जाम की डेट शीट, ऐसे करें चेक
Bengal Election 2021: हावड़ा में बोले पीएम मोदी, दीदी की पार्टी को पोलिंग बूथों पर नहीं मिल रहे एजें...
लखनऊ : कोरोना के नए केसों संख्या 300 से भी नीचे पहुंची
कोरिया हाउसिंग बिल्डर्स एसोसिएशन का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दौरा, भारत में रियल एस्टेट निवेश की इच्छा
सिपाही का हत्यारा 1 लाख का ईनामी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा टू में सेक्टर वासी आवारा पशु और आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान
नौकरी छूटी, घर भी गया ...दंपती ने राजमा-चावल बेचकर बनाई पहचान
अब वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे किसानों को हक़ दिलाएंगे
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- मुख्यमंत्री का वादा पूरा किया जाना है जरूरी, सरकार दे मकान का किराया
दूसरी लहर के थमने पर कई राज्यों ने दी पाबंदियों में ढील, अनलॉक होने लगेगी जिंदगी
भारतीय नववर्ष मेला “उमंग” का आगाज़
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय ऑन लाइन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
एक्यूरेट बिज़नेस स्कूल में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन
भारत के साथ दुनिया के 190 देशों ने किया आसन और प्राणायाम
प्रयागराज की कोर्ट पहुंचा मुख्तार अंसारी को UP की जेल में शिफ्ट करने का आर्डर, तय होगा जेल
नेफोवा अन्य बायर संगठनों ने सीएम योगी के सामने रखी बायर्स की समस्याएँ , सीएम ने दिया जल्द ठोस कार्...