ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में जन शिकायतें सुनने को बोर्ड रूम में बैठेंगे सीनियर अफसर

  • सीईओ के निर्देश पर प्राधिकरण अफसरों की दिनवार ड्यूटी तय
  • मंगलवार व शुक्रवार को सीईओ शिकायतों के निस्तारण की करेंगे समीक्षा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसर अलग-अलग दिन सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक बोर्ड रूम में जनता से मिलेंगे। उनकी शिकायतें सुनेंगे और नियमानुसार उसे हल करने की हर संभव कोशिश करेंगे। सीईओ ने प्राधिकरण के तीनों एसीईओ की दिनवार ड्यूटी तय कर दी है। वहीं मंगलवार और शुक्रवार को सीईओ इन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा और सुनवाई भी करेंगे।

दरअसल, शासन ने नियमित रूप से जनता से मिलने और शिकायतों को प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिए हैं। इसे देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व मेरठ मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह ने जन शिकायतों को हल करने के लिए सोमवार से शुक्रवार तक 3 एसीईओ की ड्यूटी लगा दी है। सीईओ की तरफ से इस आशय का कार्यालय आदेश जारी हो गया है । इसके अनुसार प्रत्येक सोमवार को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक एसीईओ दीप चंद्र प्राधिकरण के बोर्ड रूम में जन शिकायतें सुनेंगे। हर बुधवार को एसीईओ अदिति सिंह और बृहस्पतिवार को एसीईओ अमनदीप डुली किसानों और आवंटियों से मिलेंगे और उनकी शिकायतों को दूर करेंगे। ग्रेटर नोएडा के किसान, उद्यमी, व्यापारी व संस्थागत और रिहायश के आवंटी इस खुली जनसुनवाई में अपनी शिकायतें रख सकते हैं। प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता पर और गुणवत्ता के साथ निस्तारित करें। इस जनसुनवाई में सभी विभागाध्यक्षों को भी शामिल होने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के अधिकारी तय समय पर जनता से मिल रहे हैं कि नहीं, इसकी भी नियमित निगरानी की जाएगी। उनकी उपस्थिति जांची जाएगी। वहीं मंगलवार और शुक्रवार को सीईओ इन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा और सुनवाई भी करेंगे। सीईओ का कहना है कि इस प्रयास से आम पब्लिक की शिकायतें कम समय में निस्तारित होने में सहयोग मिलेगा। सीईओ ने सभी तरह के आवंटियों से यह भी अपील की है कि अगर बहुत आवश्यक न हो तो तय समयावधि से इतर प्राधिकरण दफ्तर आने से परहेज करें।

यह भी देखे:-

जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को हफ्ते भर में ही निपटाएं : सीईओ ऋतु माहेश्वरी
मिरांडा हाउस बेस्ट कॉलेज, इंजीनियरिंग में आईआईटी मद्रास शीर्ष पर, देखें शिक्षा मंत्रालय की रैंकिंग ल...
जिले में सिर्फ ग्रीन पटाखे बेचने की इजाजत
आई टी एस इंजीनियर कॉलेज में "युवा नागरिकों के लिए वित्तीय शिक्षा" सर्टिफिकेशन प्रोग्राम का आयोजन
बेलगाम बस ने महिला को कुचला, मौत
बच्चों ने शिविर में सीखा आत्मरक्षा के गुर
राज्य स्तरीय कुश्ती में पदक जीतने पर सचिन भाटी का हुआ जोरदार स्वागत
GatiShakti-National Master Plan: पीएम ने किया शुभारंभ, जानिए क्या है ये और इसके फायदे
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी'ने ग्रेनो प्राधिकरण में की समीक्षा बैठक, जानिए अहम बिंद...
गुनपुरा में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया  कोरोना जाँच शिविर कैम्प,7पोजेटिव केस मिले
विजय सिंह पथिक जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी, गुर्जर संस्कृति को संजोने पर होगा जोर
बड़े स्तर पर दिव्यांग परीक्षण एवं एकीकृत पेंशन शिविर का हुआ आयोजन
हाईराइज बिल्डिंग्स में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा को सम्मान
जीआईएमएस संस्थान ने अभेय गेट कॉलेज के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया
गौतम बुद्ध नगर की रोल बॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ सेमीफाइनल में बनाई जगह
कत्थक में धूम मचा रही है ग्रेनो की नन्ही बालिका अद्विति