लूट करने के फिराक में घूम रहे बदमाश का हुआ पुलिस से सामना, पुलिस ने एनकाउंटर में किया घायल 

ग्रेटर नोएडा : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़। चेन लूटकर भाग रहे बदमाश और थाना सेक्टर 142 पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र सोहनलाल निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली    घायल हो गया। बदमाश अपने साथी के साथ किसी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। शातिर बदमाश पर दिल्ली एनसीआर में लगभग एक दर्जन लूटपाट के मुकदमे दर्ज है। शातिर बदमाश के पास से अवैध तमंचा जिंदा कारतूस बाइक बरामद। लुटेरी का साथ ही अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार कॉम्बिंग  जारी। थाना सेक्टर 142 कोतवाली क्षेत्र की घटना है।

पुलिस मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति —

थाना सेक्टर-142 पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच मुठभेड़ के संबंध में:-

आज दिनांक 10/06/2022 को थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा सेक्टर-90 कट के पास चेकिंग की जा रही थी तभी एक अपाचे बाइक जो सामने से आ रही थी को रोकने का इशारा किया गया जो रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर एफएनजी रोड पुश्ता कट के पास बदमाशों को घेर कर आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गई गोली पैर में लगने के कारण एक बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र सोहनलाल निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश के कब्जे से एक अपाचे मोटरसाइकिल जिसपर नंबर नहीं लिखा है, एक अवैध तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। बदमाश का एक साथ भूरा निवासी दिल्ली फरार हो गया है जिसकी तलाश हेतु कांबिंग जारी है। बदमाश शातिर किस्म का चैन लुटेरा है, जिसके विरुद्ध एक दर्जन से अधिक मुकदमे जनपद गाजियाबाद, नोएडा व दिल्ली में दर्ज है, बदमाश द्वारा हाल ही में साहिबादबाद व नोएडा के आसपास घटना की गई है। बदमाश के अपराधिक इतिहास के बारे में अन्य जानकारी की जा रही है।

मीडिया सेल
गौतमबुद्धनगर पुलिस

यह भी देखे:-

स्क्रैप के बिजनेस में मांगी रंगदारी, 9 पर मुकदमा दर्ज
दो शातिर चोर गिरफ्तार , चोरी के कीमती सामान बरामद 
इंजीनियर ने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण का रचा स्वांग, तीन गिरफ्तार
बी.टेक छात्रों का घर से चार लैपटॉप चोरी
तीन शातिर लूटेरे गिरफ्तार , लूट की मोबाईल बरामद
बिस्किट कंपनी में उपद्रव करने के आरोप में 17 कर्मचारी गिरफ्तार, 300 पर एफआईआर
17 वें मंजिल से बच्चे समेत महिला गिरी, मौत
दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला
जिला प्रशासन के द्वारा 5 और गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर
बाइक बोट घोटाले में एक और मुकदमा दर्ज करने का आदेश
कलेक्ट्रेट गेट के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव
नाले में मिला अज्ञात शव, फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की
भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या , एक गिरफ्तार , दरोगा सस्पेंड
महक ईको सिटी के पास अवैध शराब बेचते युवक को पुलिस ने दबोचा, 110 पव्वे बरामद
सेक्टर 20 थाना पुलिस के हत्थे चढ़े मोबाईल स्नैचर, 8 चोरी की मोबाईल व चाकू बरामद 
लापता 5 वर्ष की बच्ची को सूरजपुर पुलिस ने मिलाया माता-पिता से