ग्रेनो प्राधिकरण ने सैनी में 4700 वर्ग मीटर जमीन कराई खाली

जमीन की कीमत नौ करोड़ से अधिक होने का आकलन

ग्रेटर नोएडा। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण ने 4700 वर्ग मीटर जमीन पर हुए अवैध कब्जे को ढहा दिया। बाउंड्री बनाकर जमीन कब्जाने की कोशिश की जा रही थी।इसकी कीमत करीब नौ करोड़ रुपए से अधिक होने का आकलन है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल दो के वरिष्ठ प्रबंधक श्योदान सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण और पुलिस की टीम बल के साथ सुबह दोपहर 2 बजे सैनी गांव पहुंच गई। खसरा संख्या-243 में 4700 वर्ग मीटर जमीन से अतिक्रमण हटा दिया। यह प्राधिकरण की अधिग्रहित जमीन है। प्राधिकरण की टीम ने दो जेसीबी से एक घंटे तक कार्रवाई की। प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट एके अरोड़ा ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण के अधिग्रहित या अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति ने अवैध कब्जे की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने मनाया समाजसेवी अन्ना हजारे का जन्मदिन
दनकौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 41 वॉ स्थापना दिवस मनाया
पूर्वांचल बिहार ब्राह्मण कल्याण समिति का प्रथम सम्मलेन आयोजित
खेरली नहर में दो युवक डूबे,  एक को बचाया गया 
कल का पंचांग, 21 दिसंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
आगामी 31 मार्च को  ग्रेटर नोएडा में ईट राइट मेले का होगा आयोजन
ग्रेटर नोएडा: बिना अनुमति होर्डिंग व यूनिपोल लगाने पर लगेगा भारी जुर्माना
जी डी गोयंका स्कूल ग्रेटर नोएडा के वार्षिकोत्सव में पंचतत्वों की भव्य प्रस्तुति, छात्रों ने मंत्रमुग...
सती निहालदे मन्दिर प्रांगण में जीर्णोद्धार, सम्मान समारोह का आयोजन
इस दिवाली 80 फ्लैट खरीदार अपने घर में जला सकेंगे खुशियों के दीप
ग्रेटर नोएडा में आज से शुरू होगी श्री विजय कौशल जी महाराज की श्री हनुमंत कथा
शहरी व गांवों के रखरखाव व स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होंगे 858 करोड़
भारतीय सर्व धर्म संसद के 15 वीं वार्षिक सम्मलेन में जुटे धर्म गुरु, प्रेम सद्भाव का दिया सन्देश, विश...
नेफोमा रसोई मे जरूरतमन्दों ने 5 रुपए में भरपेट भोजन के साथ मिली मिठाई
जिम्स अस्पताल में अग्निशमन सुरक्षा को बढ़ावा, सुरक्षा कर्मियों को मिला आग बुझाने का प्रशिक्षण
नोएडा एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,बाईक सवार दो युवकों की मौत