साइबर क्राइम से आजादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया

नोएडा : आज गलगोटियाज विश्वविद्यालय में उत्तर-प्रदेश पुलिस साइबर क्राइम डिवीजन के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत साइबर क्राइम से आजादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोएडा उत्तर- प्रदेश पुलिस में साइबर अपराध शेल की विशेष प्रभारी रीता यादव, यूपी पुलिस में साइबर एक्सपर्ट एसपी सिंह, अजीत सक्सेना, विकास ढाका, और राष्ट्रीय लोक गायिका भानु श्री ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस जागरूकता कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के १८ मंडलों पर आयोजित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 डाॅ0 प्रीति बजाज ने सभा को संबोधित करते हुए अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं कि क्राइम कैसे होता है बल्कि यह जानना महत्वपूर्ण है कि इसकी शुरुआत सबसे पहले कहां से होती है। कुलसचिव नितिन गौड़ ने कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश डाला। साइबर अपराध के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये राष्ट्रीय लोक गायिका भानु श्री के द्वारा बनाये गये गीत को विशेष रूप से पहली बार लोकार्पण किया गया। इस गीत के माध्यम से उन्होंने साइबर अपराध से बचने के तरीकों और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि रीता यादव ने प्रतिभागियों के साथ साइबर अपराध के प्रयोजनों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग को साझा किया और बताया कि इन अपराधों का शिकार होने से कैसे बचा जा सकता है। अजीत सक्सेना ने विभिन्न प्रकार के वित्तीय साइबर अपराधों के बारे में बताया और इन अपराधों को रोकने के तरीके पर प्रकाश डाला। विकास ढाका जी ने साइबर क्राइम डॉट जीओवी पोर्टल पर रिपोर्ट दाखिल करने की प्रक्रिया के बारे में बताया। गलगोटियाज विश्वविद्यालय के फोरेंसिक साइबरडॉस्ट सेल की अध्यक्ष विन्नी शर्मा ने साइबर अपराध के बारे में जागरूकता फैलाने में उनके कार्यों और तरीकों की व्याख्या करते हुए पीड़ितों को आगे बढ़ने और ऐसे अपराधों की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में प्रति कुलपति डाॅ0 अवधेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन देते सभागार में उपस्थित अतिथियों, अध्यापकों और सभी छात्रों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान फोरेंसिक साइबरडॉस्ट सेल के सलाहकार सदस्य और डीन प्रोफेसर अरविंद कुमार, काजोल भाटी, प्रोफेसर राजीव कुमार और प्रोफेसर दिव्या त्रिपाठी उपस्थित थे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर वैली स्कूल का 10वीं व 12वीं का बेहतर रहा नतीजा
सावित्रीबाई विद्यालय में 'बुक नेस्ट' की स्थापना (30 मिनट प्रकृति के बीच )
यूनाइटेड कॉलेज द्वारा "मिलाप 2022" कार्यक्रम आयोजित
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आई.इस.बी.डी.डी की ग्रेटर नोएडा में बैठक जारी
शारदा में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ईएमसीटी की ज्ञान शाला में सर्वशिक्षा अभियान को तहत बच्चों को स्कूल बैग देखर किए गए प्रोत्साहित
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को CSR बी-स्कूल सर्वेक्षण में देश के शीर्ष सरकारी बिजनेस स्कूलों में मिला 5...
नई शिक्षा नीति 2020 के विषय पर जीएल बजाज में हुआ व्याख्यान का आयोजन, पीएम मोदी के नेतृत्व में नई श...
दादरी की होनहार दिव्यांग बेटी पलक शर्मा का होगा भव्य सम्मान, जय हो संस्था ने की घोषणा
समसारा स्कूल में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया विदाई समोराह
गलगोटिया विश्वविद्यालय–वीवो मोबाइल्स में हुआ बड़ा करार: छात्रों को मिलेंगे हाई-टेक कौशल, इंडस्ट्री-र...
TECHTRIX 2025: ग्रेटर नोएडा में नवाचार और तकनीक का महाकुंभ, 40 कॉलेजों के 2000 से अधिक छात्रों ने लि...
Ryanites all set to Go Green
डॉ. अमित गुप्ता बने आरएसएसडीआई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य
एकेटीयू के बीटेक के छात्र बन सकते हैं क्वालिटी एनालिस्ट
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में एमबीए छात्रों के लिए एमएस-एक्सेल पर वैल्यू एडेड सर्टिफिकेशन कोर्स आयोजि...