दंगाइयों से निबटने के लिए पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

दंगाइयों से निबटने के लिए पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

नोएडा पुलिस ने कसी कमर मार्क ड्रिल में पुलिस ने दंगे से निपटने का डेमो दिया सीखें आत्मरक्षा के गुण

बिलासपुर:हर तरह की घटनाओं से निबटने के लिए नोएडा पुलिस ने मार्क ड्रिल की। मार्क ड्रिल में पुलिस ने हेलमेट पहन सभी उपकरणों के साथ डेमो दिया ।साथ ही दंगा नियंत्रण, बलवा नियंत्रण का मॉक ड्रिल अभ्यास किया तथा दंगाई से निपटने के लिए विभिन्न प्रकार के टिप्स दिए गए।साथ ही दंगे बलबे में फंसने की स्थिति में सुरक्षित रहकर हर मुश्किल का सामना करने का अभ्यास किया। नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देशन पर ग्रेटर नोएडा एसीपी ब्रजनन्दन राय के नेतृत्व में दनकौर कोतवाली एरिया के कस्बा बिलासपुर में मार्क ड्रिल की गई। इस मार्क ड्रिल में दनकौर कोतवाली के प्रभारी राधा रमण सिंह सहित कोतवाली में तैनात सभी पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को हर परिस्थिति से निपटने के साथ दंगाइयों की भीड़ से बचाव के गुर सिखाए ।

बॉडी प्रोटेक्टर पहन टियर गैस गन लेकर ड्रिल की

मार्क ड्रिल में पुलिसकर्मियों ने सभी उपकरणों के साथ मैदान में उतरे। पुलिसकर्मियों ने बॉडी प्रोटेक्टर पहनने के साथ हाथ में टियर गैस गन लेकर दंगाईयो से मोर्चा संभाला । इस बीच कंसील्ड रबर बुलेट फायर बिग्रेड सहित अन्य उपकरणों के साथ अभ्यास किया।
.. ….ताकि एक्टिव रहे पुलिस

एसीपी ब्रजनन्दन राय ने बताया कि पुलिस को एक्टिव रखने के लिए मार्क ड्रिल की गई। जिसमें थाने की पुलिस ने दंगे की ड्रिल कर सभी जरूरी उपकरणों के साथ अभ्यास किया। इस बीच पुलिस कर्मियों को दंगाइयों से मोर्चा संभालने के साथ खुद की सुरक्षा के गुर सिखाए गए।
पुलिस ने मार्क ड्रील के दौरान बताया कि कहा कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली समस्या उत्पन्न होती है तो उससे निपटने की तैयारी के लिए पुलिस हर माह इसी प्रकार दंगा नियंत्रण का अभ्यास करेगी।

यह भी देखे:-

क्षेत्रीय विज्ञान नगरी में तीन दिवसीय फेस्टिवल का हुआ आयोजन, इनोवेशन में दिखी प्रतिभा
सोलर, बैटरी और ई-मोबिलिटी को एक साथ गति देगा बजट 2026
स्कूलों में अवैध तरीके से हो रहा है स्विमिंग पूल का वाणिज्यिक उपयोग, इन स्कूलों को नोटिस जारी
जहांगीरपुर: श्री रामायण मेला समिति की नई कार्यकारणी गठित, सुरेंद्र शर्मा सरल बने अध्यक्ष
ब्रिटेन और ब्राजील समेत इन देशों के यात्रियों को भारत आने पर करना होगा कोरोना प्रोटोकाल का पालन
ग्लोबल इंस्टीट्यूट में छात्रों ने लिया नशे से मुक्त रहने का संकल्प
जीबीयू के छात्र शक्ति सिंह ने भारत केसरी दंगल में दिखाया दम, तृतीय स्थान प्राप्त किया
उत्तर प्रदेश बनेगा सेमीकंडक्टर उत्पादन का नया हब: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
 विनायक ग्रुप का नया कमर्शियल प्रोजेक्ट "एसएलसी 315" का भूमि पूजन संपन्न, ग्रेटर नोएडा में रिटेल और ...
मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर हुए हमले का आप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
दादरी में विकास कार्यों की रफ्तार तेज, विधायक तेजपाल नागर ने जनता से संवाद कर GST सुधारों पर की चर्च...
फ्रेशर्स पार्टी में छात्रों ने की मस्ती, परफार्मेंस से जीता दिल
श्री रामलीला साइट 4 : हनुमान जी ने जला डाली रावण के सोने की लंका
जिला आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्यवाही, इन तीन राशन की दुकानों का आवंटन निरस्त
28 जुलाई से प्राधिकरणों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई: भाकियू लोकशक्ति ने उठाई 12 मांगें
ग्रेटर नोएडा : सेक्टरों में मौजूद गड्ढे बने जानलेवा , अधिकारीयों की उदासीनता से जनता में रोष