शारदा विश्वविद्यालय पहुंचे  सद्गुरु,  “मिट्टी बचाओ” (Save Soil)  अभियान के तहत छात्रों को किया जागरूक 

शारदा विश्वविद्यालय ने आज सद्गुरु का स्वागत अपने कैंपस में किया। सभी छात्र छात्राओं में सदगुरु के आने पर एक अलग सा जोश दिख रहा था।  करीब 3000-3500 बच्चे इस कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे। सद्गुरु ने बच्चो , प्रोफेसर और अन्य मौजूद लोगों को मिट्टी को बचाने के बारे में बताया।  उन्होंने  बताया कि मार्च 2022 में उनके द्वारा एक वैश्विक पर्यावरण अभियान शुरू किया गया था जिसे  – सेव सॉयल मूवमेंट कहा जाता है; जिसका मुख्य उद्देश्य  दुनिया के 60% मतदाताओं के बीच मिट्टी की गंभीर स्थिति के बारे में जागरूकता पैदा करना है और आवश्यक सरकारी नीति परिवर्तनों को उत्प्रेरित और समर्थन करना है। सद्गुरु ने एक अकेले मोटरसाइकिल चालक के रूप में, 27 देशों में 30,000 किलोमीटर की सवारी करने के बाद – लंदन से दक्षिण भारत तक, कम से कम 3.5 अरब नागरिकों तक अपनी बात पहुंचा चुके है।   इस आंदोलन को भारत के विदेश मंत्रालय,  कई विश्व-प्रसिद्ध प्रभावकों और  दिल्ली के प्रमुख  निगमित मुख्यालय तक  पहुंचा चुके है. आज उन्होंने अपनी बात छात्र -छात्राओं  के सामने रखी।

गौतम बुध नगर के जिला अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के जरिए लोगों को मिट्टी से प्यार करने और उसे बचाने का संदेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि मिट्टी  से प्यार करो और उसे बचाओ,  ये मिट्टी इंसान, पशुओं, पर्यावरण और इस पूरे ब्रह्मांड के लिए वरदान हैं ,और हमें उसे बचाकर रखना है।

शारदा विश्विद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम से  हमारे बच्चो में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वह सद्गुरु द्वारा बताई बातो  को ध्यान में रखते हुए अपने आने वाले कल के लिए मिट्टी बचा सके और प्रकृति में एक संतुलन बना देख सके।

इस कार्यक्रम में मौजूद सद्गुरु का स्वागत करने के लिए शारदा विश्वविद्यालय के कुलपति सिबाराम खारा,  पीआर डायरेक्टर- अजीत कुमार, कुलसचिव- विवेक गुप्ता, प्रोफेसर और विद्यार्थी रहे।

यह भी देखे:-

जहांगीरपुर में भाजपाइयों ने केंद्र सरकार की उपलब्धिया गिनाई
नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जनता जुड़ाव "नशा मुक्त भारत .. एक संगोष्ठी" का होगाआ...
ग्रेटर नोएडा : नागरिक सेवाओं के लिए इन नंबरों पर करे व्हाट्स एप,   ग्रेनो के गांवों व सेक्टरों की सफ...
कानून राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल ने तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम , दिल्ली के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजे...
निजी स्कूलों के शिक्षकों को भी बड़ी राहत: अब कैशलेस इलाज की सुविधा : एमएलसी श्रीचंदचं शर्मा
ग्रेटर नोएडा में किसान आंदोलन उग्र: पुलिस ने 100 से अधिक किसानों को हिरासत में लिया
सस्ती लग्जरी कार दिलाने के नाम पर ठगी — बीटा-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया शातिर आरोपी, गिरोह की सक्रियता...
थरमोकोल की कंपनी में लगी भीषण आग
आप कार्यकर्ता कोरोना संकट काल में दादरी के गांव में लगा रहे हैं कैंप
गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का वितरण
कल का पंचांग, 27 अगस्त 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
परीक्षा के दौरान छात्रों के गाड़ी से मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह के बदमाश गिरफ्तार 
जिला सैनिक बंधु समिति  बैठक 30 अप्रैल को 
विश्व पर्यावरण दिवस पर कोविड-19 से बचाव हेतु पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
दिल्ली मेट्रो : अगले साल से सभी लाइनों पर मोबिलिटी कार्ड की शुरुआत, चल रहा है तेजी से काम
विधायक ने छात्राओं से कराया सड़क का शिलान्यास