राजपूत समाज नोएडा ने मनाई सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती
नोएडा। सेक्टर 62 स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन में उनकी जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती समारोह के मौके पर नोएडा के विधायक पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री मदन चौहान ने की।
वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान के अध्यक्ष मान सिंह चौहान एवं महासचिव करतार सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन पर एकत्रित युवाओं का जोश देखने योग्य था।समारोह में मौजूद हजारों युवाओं के जोश को देखकर गदगद हुए विधायक पंकज सिंह ने कहा कि सभी युवा साथियों को सम्राट पृथ्वीराज चौहान के आदर्शों पर चलकर देश की रक्षा सुरक्षा पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री मदन चौहान ने कहा कि देश की सुरक्षा की खातिर क्षत्रिय समाज का योगदान कभी भूलाया नहीं जा सकता है। समाज के लोगों का देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राष्ट्रीय कवि गजेंद्र सिहँ सोलंकी ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। जयंती समारोह के अवसर पर एमिटी यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ आनंद चौहान एवं, प्रकाश हॉस्पिटल के निदेशक डॉ वी.एस. चौहान,विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहे,फोनरवा के पूर्व अध्यक्ष ठा. एन.पी. सिंह,ठा.ऋषि पाल सिंह परमार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा,अशोक चौहान,सुरेन्द्र सिहँ बागपत पूनम सिंह, सचिन राणा, सचिन टाइगर, रविंद्र चौहान, संजीव चौहान, संग्राम चौहान, नरेंद्र चौहान, चरण सिंह प्रधान, सुधीर चौहान रायपुर, धर्मपाल चौहान, सुखबीर शिशोदिया समारोह में मंच का संचालन ठा.राकेश सिंह चौहान चैयरमैन साँस्कृतिक एवं शिक्षा ने किया।
यह भी देखे:-
तेज रफ़्तार क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त
यूपी: नोएडा में पेपर मिल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां काबू पाने में जुटीं
श्री धार्मिक रामलीला समिति का भव्य दशहरा महोत्सव 22 सितंबर से, विश्वस्तरीय मंचन की तैयारियां पूरी
ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
मोबाईल लूट के दौरान बदमाशों से बहादुरी से भिड़ी बी.टेक की छात्रा और ...
हिन्दी हैं हम: केंद्र सरकार राष्ट्रभाषा जानने वाले कर्मियों को देगी 10 हजार रुपये तक का इनाम
77वें गणतंत्र दिवस पर आईटीबीपी के 15 अधिकारी पदकों से सम्मानित
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में ओलंपियन संजीव सिंह ने छात्रों को दिया तीरंदाज़ी का प्रशिक्षण, ओलंपिक 202...
द इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2020 का शुभारम्भ
Kisan Andolan: UP-दिल्ली और हरियाणा के लाखों लोगों को झटका, 27 सितंबर को भारत बंद होगा
जीबीयू से म्यांमार के छात्रों का जत्था कोविड के कारण अपने देश रवाना हुए
बिंद फैमिली दिल्ली एन.सी.आर की पांचवी बैठक संपन्न
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का भारत शिक्षा एक्सपो में प्रभावी सहभागिता रही
डिप्टी रजिस्ट्रार का गौतमबुद्ध नगर की सभी सोसायटियों को लिफ्ट-एस्केलेटर के सम्बंध में जरूरी निर्देश,...
इंडिया एक्सपो मार्ट में चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला बौमा कॉन एक्सपो इंडिया 2023 का आयोजन
वैक्सीन लगवाने के कितने दिनों बाद कर सकते हैं रक्तदान, कोरोना संक्रमितों के लिए क्या है नियम, जानें ...
