विश्व पर्यावरण दिवस से की पौधरोपण अभियान की शुरुआत, इस साल ग्रेनो प्राधिकरण लगाएगा 1.50 लाख पौधे

  • सेक्टर इकोटेक -6, एक्सप्रेसवे व एन.आर.आई सिटी में लगाए पौधे

ग्रेटर नोएडा।  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इस साल 1.50 लाख पौधे लगाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर प्राधिकरण ने इस अभियान की शुरुआत कर दी है। रविवार को सेक्टर इकोटेक -6, एक्सप्रेसवे व एन.आर.आई सिटी में 220 पौधे लगाए गए।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक अशोक कुमार अरोड़ा के नेतृत्व में उद्यान विभाग की टीम ने सेक्टर इकोटेक -6, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे व एनआरआई सिटी के सामने पौधे रोपित किए गए। रविवार को 185 पौधे जामुन, 20 पिलखन एवं 25 मोलश्री के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मैनेजर  ब्रह्म पाल सिंह, सहायक निदेशक उद्यान नथोली सिंह , सहायक प्रबंधक गौरव बघेल, देवेन्द्र बरौला, नरेंद्र नागर, जितेन्द्र, पंकज, सुभाष, ओमपाल आदि मौजूद रहे। महाप्रबंधक अशोक कुमार अरोड़ा ने बताया कि वैसे तो इस साल 1.15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है, लेकिन प्राधिकरण के सीईओ सुरेन्द्र सिंह ने 1.50 लाख पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं। रविवार से इसकी शुरुआत कर दी गई है। बारिश शुरू होने के साथ ही पौधरोपण अभियान को और तेज किया जाएगा। इसके अलावा ब्रह्मकुमारी संस्था ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से सेक्टर बीटा-2 के जे ब्लॉक के पार्क में पौधे लगाए। सीईओ सुरेन्द्र सिंह ने ग्रेटर नोएडावासियों से पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और पौधे लगाने की अपील की। सीईओ ने प्राधिकरण से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का भव्य स्वागत
जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा यूपी, नवरात्रि के पावन अवसर पर हर जिले में शुरू हुआ अखंड रामचरितमानस...
गणतंत्र दिवस पर छोटी मिलक गांव के बच्चों को संविधान व समान अधिकारों की दी जानकारी, ईएमसीटी का जागरूक...
ट्रेन में मिला अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव
मूसलाधार बारिश से होने वाली परेशानी से निपटने को ग्रेनो प्राधिकरण भी अलर्ट पर
शातिर चोर गिरफ्तार, करता था ऑनलाइन डिलीवरी ऑर्डर का सामान चोरी
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन
'आप' किसान प्रकोष्ठ के नोएडा महानगर में कपिल यादव बने अध्यक्ष व हर्ष नंबरदार महासचिव
राजेन्द्र प्रजापति बने प्रजापति कुम्भकार महासंघ के प्रदेश मुख्य महासचिव
निर्माणाधीन मकान का गिरा छज्जा, एक युवक की मौत 
अफगानिस्तान: कंधार के बाद लश्कर गाह शहर पर भी तालिबान ने किया कब्जा, तीन भारतीय बचाए गए
School Close in Noida-Greater Noida : नोएडा में दो दिन के लिए बंद रहेंगे सभी स्कूल, जानिए क्या है वज...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा देशभक्ति थीम पर कलरव कार्यक्रम का आयोजन
फ्लैट में अवैध रूप से चल रहे कसीनो पर पुलिस ने छापा मारकर भंडाफोड़, चार लड़कियों समेत 10 लोगों को गि...
विश्व जल दिवस : जल संरक्षण पर विचार गोष्ठी का आयोजन
कल का पंचांग, 7 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त