विश्व पर्यावरण दिवस : पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने समेत पुलिस अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह व संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार द्वारा सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर ऑफिस के प्रांगण में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के बाद पुलिस कमिश्नर व संयुक्त पुलिस आयुक्त तथा वहां उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी गणों द्वारा जनता के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने की अपील की गई जिससे ग्लोबल वार्मिंग को रोका जा सके, वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सके और प्रकृति का संतुलन बना रहे। नागरिकों का आह्वान करते हुए उनके द्वारा लोगों को संदेश दिया गया की वह केवल पौधारोपण तक ही सीमित न रहे बल्कि पौधों/वृक्षों की देखभाल भी करे जिससे सभी पौधे/वृक्ष सुरक्षित रहे एवं पर्यावरण को बचाया जा सके।

इस मौके पर सेक्टर-108, पुलिस कमिश्नर ऑफिस पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह व संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार के साथ पुलिस उपायुक्त नोएडा राजेश एस, अपर पुलिस उपायुक्त (स्टाफ ऑफिसर) आशुतोष द्विवेदी, सहायक पुलिस आयुक्त-1 नोएडा अंकिता शर्मा व अन्य पुलिस अधिकारी गणों द्वारा भी पौधारोपण किया गया।

पुलिस लाइंस गौतमबुद्धनगर के परिसर में डीसीपी मुख्यालय/ग्रेटर नोएडा मीनाक्षी कात्यायन व एडीसीपी मुख्यालय/सेंट्रल नोएडा इलामारन जी द्वारा एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से पुलिस लाइन में रह रहे बच्चो के साथ पौधारोपण किया गया। उनके द्वारा पुलिस लाइन के परिसर में पौधो को लगाया गया व बच्चो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार कमिश्नरेट के सभी थानों व पुलिस कार्यालयों पर भी थाना प्रभारियों/पुलिसकर्मियों द्वारा लगभग 1400 पौधो का रोपण किया गया एवं आसपास के लोगों को पौधारोपण से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया और आमजन से भी आगे आकर अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने की अपील की गई।

यह भी देखे:-

अधिकारीगण अपने अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ करें - डीएम बी. एन. सिंह
एकेटीयू की गड़बड़ी का खामियाजा भुगतने पर मजबूर हैं छात्र
किसानों की जेल से रिहाई की मांग को लेकर किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन
यमुना एक्सप्रेस-वे : ट्रक- ट्रैक्टर भिड़ंत में चालक की मौत
रेरा के कार्यालय पर पहुंचे सैकड़ो निवेशक,किया प्रदर्शन
ATS प्रिस्टीन में "शम्मी कपूर नाइट" ने जीता दिल, 500+ दर्शकों ने शानदार संगीत का लिया लुत्फ
कल का पंचांग, 27 अगस्त 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस मनाया गया
यूपी चुनाव 2022: 150 उम्मीदवारों का टिकट काटेगी भाजपा, फॉर्मूला तैयार
भारतीय किसान यूनियन अंबावता जल्द करेगी तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ आन्दोलन
Chhath Puja 2021: बिहार में शुरू हुआ छठ का चार दिवसीय महापर्व
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की गौतमबुद्ध नगर इकाई गठित, प्रदीप भाटी बने सचिव
23 नवंबर को सीएम योगी आ रहे हैं जेवर, पीएम मोदी के कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा
गलगोटिया यूनिवर्सिटी और एचसीएल टेक के बीच इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक समझौ...
गलगोटियास विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2024 के दूसरे दिन श्रीमती सेल्वा रानी ने छात्रों ...
शारदा विश्वविद्यालय ने नशा मुक्ति रैली आयोजित कर युवाओं में जागरूकता फैलाने का किया प्रयास