गौतमबुद्ध नगर: जिले के तीनों तहसील में अधिकारियों ने सुनी जनता की समस्या

ग्रेटर नोएडा : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 200 शिकायतें दर्ज हुई, जिसके सापेक्ष 14 शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। जिलाधिकारी सुहास एल वाई के द्वारा तहसील जेवर में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की शिकायतों का अनुश्रवण किया गया। जेवर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य के द्वारा कुल 104 शिकायत विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष 04 शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापरक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की मानिटरिंग उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। अतः सभी अधिकारियों के द्वारा दर्ज शिकायतों का निराकरण पूर्ण गंभीरता के साथ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पाण्डेय, उपजिलाधिकारी जेवर रजनीकांत एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित रहे।
 इसी प्रकार दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ, जहां पर कुल 86 शिकायतें जनता के द्वारा दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 08 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ नितिन मदान की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जहां पर जनता के द्वारा कुल 10 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 02 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। 

यह भी देखे:-

ईस्टर्न पेरीफेरल पर कोहरे का कोहराम, कई गाड़ियां आपस में भीड़ी, 1 की मौत 
अवांछनीय और गलत की जानकारी तुरंत पुलिस को देः संजय सिंघल नोडल पुलिस अधिकारी
सिटी हार्ट अकादमी में मनाया गया बसंत पंचमी पर्व।
इण्टरनेशनल टाइगर डे पर रंगोली प्रतियोगिता
मंगलमय संस्थान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
कोरोनिल पर पतंजलि ने लिया यू टर्न, कहा- कोरोना की नहीं बनाई दवा
स्क्रीन शॉट वायरल कर दरोगा ने कोतवाली प्रभारी को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की, दरोगा निलंबित
जुनैदपुर गाँव में दीप जलाकर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
जनसभा में उमड़ा जनसैलाब: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाईं केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धिया...
शिक्षा को संबल: छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए जारी हुई समय सारणी, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिय...
भगवान श्रीकृष्ण की कथा में मन की सुंदरता का संदेश, कुब्जा उद्धार प्रसंग ने भाव-विभोर किए श्रद्धालु
सीईओ ने ग्रेटर नोएडा को सजाने-संवारने का खींचा खाका, चौराहों, एंट्री प्वाइंट व शौचालयों के आसपास लगे...
Vivah Muhurat 2021 : 19 नवंबर से 13 दिसंबर तक विवाह के 15 मुहूर्त, यहां देखें तारीखों की सूची
बड़ा फैसला: मुख्तार अंसारी को तगड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दो हफ्ते में भेजें उत्तर प्रदेश
स्कूली छात्रों को एक्टिंग व फिल्म मेकिंग,नाट्यकला से जुड़ी बारीकियां सिखाएंगी : बोइशाली सिन्हा।
दिल्ली मेट्रोः जल्द ही सभी सीटों पर सफर कर सकेंगे यात्री