जिला जेल में सप्त दिवसीय योग शिविर , बंदियों को बताया गया  योग आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है

ग्रेटर नोएडा : जिला कारागार गौतम बुद्ध नगर में बंदियों के उत्तम मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य हेतु सप्त दिवसीय योग शिविर के आज तीसरे दिन कैदियों को बताया गया कि योग सिर्फ एक शारीरिक अभ्यास नहीं हैं, यह भावनात्मक एकीकरण एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है,, जिससे हमें सभी कल्पनाओं से परे स्थित आयाम की एक झलक मिलती है। योग एक पूर्ण विज्ञान है, यह शरीर, मन, और आत्मा को एकजुट करती है। यह हर व्यक्ति को शांति और आनंद प्रदान करता है। योग एक व्यक्ति के व्यवहार, विचारों और रवैये में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन लाता है। योग के दैनिक अभ्यास से हमारी अंतः शांति संवेदनशीलता, और जागरूकता बढ़ती है।

योग के नियमित अभ्यास से बंदियों में सकारात्मक परिवर्तन देखे जा रहे है। योग के माध्यम से बंदियों के अच्छे स्वास्थ्य तथा उन्हें बुराईयों से दूर कर एक अच्छे नागरिक की तरफ अग्रसर होने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। सप्तदिवसीय योग शिविर के आज तीसरे लगभग 48 बंदियों द्वारा प्रतिभाग किया गया साथ ही बंदियों द्वारा व्यायाम, ताड़ासान, कटिचक्रासन, वृक्षासन, सूर्यनमस्कार सहित प्राणायम का अभ्यास किया गया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक- श्री अरूण प्रताप सिंह, जेलर- श्री अजय कुमार सिंह एवं श्री जे०पी० तिवारी तथा कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधीक्षक

यह भी देखे:-

जीआईएमएस में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जागरूकता अभियान: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार की ओ...
बैंक दे रहा है सबसे सस्ता ऑटो लोन , सरकारी बैंकों ने घटाई ब्याज दर,
ग्रेटर नोएडा : एससी एसटी एक्ट के विरोध में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन
ग्लोबल वार्मिंग : पीढियां भुगतने वाली है इंसानों के कुकर्मो की सज़ा, पढ़ें- जलवायु परिवर्तन पर UN की ...
मोहम्मद शमी के खिलाफ भद्दी टिप्पणियों को लेकर फेसबुक का ऐक्शन, कही ये बात
कुख्यात माफिया अमित कसाना को कोर्ट ने सुनाई सजा, जानिए अपराध की पूरी कहानी
आगामी 10 फरवरी को होगा रोजगार मेला का आयोजन
सभासदों ने किया वहिष्कार, विधायक ने किया लोकार्पण
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं से लिया आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने पर जोर
सीओ चकबंदी अधिकारी की नियुक्ति की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
उद्योग लगाने में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई के संकेत: भूखंड रद्द होंगे, फैक्ट्री एक्ट में पंजीकरण अनि...
एथोमार्ट चेरिटबल ट्रस्ट ( ई॰एम॰सी॰टी॰) द्वारा बच्चों को साफ़-सफाई  पर कार्यशाला के साथ नि:शुल्क हेयर...
राजेश जैन को अटल गौरव सम्मान से नवाजा गया, सामाजिक सेवाओं के लिए मिली सराहना
यशपाल भाटी बने राष्ट्रीय महामंत्री
बसंत पंचमी के पावन पर्व पर ग्रेटर नोएडा की गंधर्व सोसायटी में मां शारदे के पूजन का कार्यक्रम हुआ।
ग्रेटर नोएडा के चार गांवों में सीवर समस्या का स्थायी समाधान शुरू