ग़ाज़ियाबाद : बच्ची में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद  मचा हड़कंप, जांच के लिए पुणे भेजे गए सैंपल

गाजियाबाद: कोरोना के बाद दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स बीमारी अपने पैर पसार रही है. इस बीच गाजियाबाद में इलाज करने आई 5 साल की बच्ची में मंकीपॉक्स बीमारी जैसे लक्षण नजर आने के बाद डॉक्टरों और अस्पताल के स्टाफ में हड़कंप मच गया.

बच्ची अपने परिजनों के साथ पटना (बिहार) से अपने कान का इलाज कराने के लिए गाजियाबाद के एक निजी ईएनटी अस्पताल आई थी. इस दौरान बच्ची में मंकीपॉक्स जैसे लक्षण देख उसका इलाज करने वाले डॉक्टर ने गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने बच्ची के सैंपल लेकर एनआईबी पुणे जांच के लिए भेज दिए. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि बच्ची में मंकीपॉक्स जैसी बीमारी है या नहीं.

बच्ची का इलाज करने वाले हर्ष ईएनटी अस्पताल के सीनियर डॉ. बीपी त्यागी ने बताया कि बच्ची के शरीर पर मंकीपॉक्स जैसी बीमारी जैसे दाने पूरे शरीर पर थे, जिसके बाद बच्ची के सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए. स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल बच्ची को ऐतिहातन आइसोलेशन में रखने की लिए कहा है. डॉक्टर के अनुसार यह आशंका भी जताई जा रही है कि बच्ची के शरीर पर जो दाने हैं, वो कच्चे आम खाने या किसी केमिकल से हुई एलर्जी की वजह से हैं.

 

यह भी देखे:-

भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता के साथ साईट 4 ग्रेनो में विजय महोत्सव शुरू, कल से होगा रामलीला का मंचन
भारतीय कुर्मी महासभा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्ट...
बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान ने दुनिया को कहा अलविदा
विदाई::आज अमेजन का सीईओ पद छोड़ देंगे जेफ बेजोस, वेब सर्विसेज के प्रमुख एंडी जेसी लेंगे बेजोस की जगह
Bengal Election 2021: हावड़ा में बोले पीएम मोदी, दीदी की पार्टी को पोलिंग बूथों पर नहीं मिल रहे एजें...
कुत्ते को पीटने का वीडियो वायरल, अभिनेत्री रवीना टंडन ने की कार्रवाई की मांग
आनंद शर्मा ने कपिल सिब्बल को बताया 'गुंडा', सोनिया गांधी से कार्रवाई की मांग
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में कोविड -19 पर एक ऑनलाइन वेबिनार साप्ताहिक व्याख्यान
मकोड़ा के ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी 
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सचिव बने, नंद गोपाल वर्मा
शारदा विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय इंटरनेशनल ऑनलाइन फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम आयोजन
गौतमबुद्ध नगर में REVISED CANTONMENT ZONE की घोषणा
Sensex, Nifty Today: कोरोना का कहर से शेयर बाजार में गिरावट, 882.61 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी ध...
अब 'जीका वायरस' ने बढ़ाई चिंता, केरल में सामने आया पहला मामला, संक्रमित की कोई ट्रेवल ह‍िस्‍ट्री नहीं
आज का पंचांग 8 जून: देखें आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त
जनपद स्तरीय बालक बास्केटबॉल टीम का चयन ट्रायल सम्पन्न, मेरठ मंडल के लिए 6 खिलाड़ियों का हुआ चयन