फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 10 युवती समेत 16 गिरफ्तार, ऐसे  ठगी, [पढ़ें पूरी खबर 

  • फर्जी कॉल सेंटर खोलकर इंश्योरेंस पॉलिसी स्टेटमेंट करने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश,10 युवतियों समेत 16 गिरफ्तार

नोएडा : साइबर सेल गौतमबुद्धनगर और कोतवाली सेक्टर-113 नोएडा पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर खोलकर इंश्योरेंस पॉलिसी सैटलमैंट करने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर 10 युवतियां समेत कुल 16 ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 16 मोबाइल, एक लेपटॉप, एक लाख 50 हजार रुपये कैश बरामद किया है। इस गैंग ने एनटीपीसी के रेटायर्ड कर्मचारी से पॉलिसी सेटलमेंट को लेकर 1 करोड़ 60 लाख की ठगी की थी।

एडिशनल डीसीपी ने बताया के एक एनटीपीसी के रिटायर अधिकारी  ने थाना 113 में मामला दर्ज कराया था कि के पॉलिसी सेटेलमेंट के नाम पर उनके साथ करीब 1 करोड़ 60 लाख की ठगी की गई है.  जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई और जांच करते हुए इस गैंग के कॉल सेंटर तक पहुंच गई जो गाजियाबाद के भोपुरा से आपरेट कर रहा था.  जहां 10 महिलाओं समेत 16 लोग इसी तरीके से लोगों को बेवकूफ बनाकर ठगी कर रहे थे।इसके गैंग के मास्टर माइंड सोनू कुमार को भी गिरफ्तार किया है

साथ ही बताया कि इन सभी को गाजियाबाद के भोपुरा से गिरफ्तार किया है जोकि फर्जी कॉल सैंटर खोलकर फर्जी सिम मोबाइल का प्रयोग करते हुये लोगों को पालिसी के एवज में पालिसी जिनकी किश्त जमा नहीं होती का पैसा वापस करने और अन्य फायदो का झांसा देकर लोगों से धोखाधडी कर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते थे। अब तक ये कई राज्यो के अलग अलग जिलों के दर्जनों लोगों से करोड़ो की ठगी कर चुके है। इनके पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, 16 मोबाइल सहित 1 लाख 50 हजार रुपए को अकाउंट सीज कर बरामद की है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : लॉ की छात्र ने की ख़ुदकुशी
परिवार गया था बाहर, चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
तेज आवाज में डीजे व बाईक स्टंट करने वालो पर दनकौर पुलिस सख्त
बदमाशों के हौसले बुलंद , इलेक्ट्रिशियन से लूटी नकदी तो महिला से चेन 
नोएडा पुलिस का ऑपरेशन क्लीन 14
ग्रेटर नोएडा में किसानों का प्रदर्शन, किसान एकता मंच ने निकला शव यात्रा, आज़ाद समाज पार्टी, AIMIM ने ...
अवांछनीय और गलत की जानकारी तुरंत पुलिस को देः संजय सिंघल नोडल पुलिस अधिकारी
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक चौधरी ने उजागर किया तथ्य: संविधान की मूल प्रति में गौवंश का चित्र, ...
पकड़ा गया बंद कम्पनियों में चोरी करने वाला गिरोह
शराब के नशे में पत्नी को पीटने का आरोप, पति गिरफ्तार
ज्वेलर को गोली मारकर बदमाशों ने की लूट, हालत नाजुक
अज्ञात युवक ने पेड़ की डाल से फंदा लगाकर की आत्महत्या
लूट का आतंक फैलाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
लालबत्ती की कार से घूम रहे थे युवक, पुलिस ने कार किया जब्त, युवक गिरफ्तार
एनएच 91 पर कर रहे थे पर सट्टा लगा कर घोड़ों की रेस का आयोजन, पहुंचे हवालात 
सीबीआई अधिकारी बनकर ठगों ने रिटायर्ड अधिकारी से हड़पे 1.19 करोड़ रुपये