ग्रेनो प्राधिकरण ने 62 करोड़ रुपये कीमत की जमीन से हटाया अतिक्रमण

  • तुस्याना में 31 हजार वर्ग मीटर अधिसूचित जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त
  • भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छह जेसीबी से तीन घंटे तक चली कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा। जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण ने तुस्याना गांव में जोरदार कार्रवाई करते हुए 31 हजार वर्ग मीटर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। इसकी कीमत करीब 62 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व मेरठ मंडल आयुक्त सुरेन्द्र सिंह के निर्देश पर ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम सुबह नौ बजे ही तुस्याना गांव पहुंच गई। तुस्याना गांव के खसरा नंबर 1007, 967, 992, 985 व 984 की जमीन पर अवैध कालोनी काटी जा रही थी। प्राधिकरण की छह जेसीबी ने अतिक्रमण को ध्वस्त करना शुरू किया। लगभग तीन घंटे तक चली कार्रवाई में 31 हजार वर्ग मीटर जमीन से अतिक्रमण हटा दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में महाप्रबंधक प्रोजेक्ट एके अरोड़ा, उप महाप्रबंधक प्रोजेक्ट केआर वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक एनके जैन, प्रबंधक चेतराम, सहायक प्रबंधक राम किशन व इकोटेक थ्री के पुलिस निरीक्षक अजय कुमार आदि मौजूद रहे। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 62 करोड़ रुपये आंकी गई है। केआर वर्मा ने मौके पर ही दोबारा जमीन कब्जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व मेरठ मंडल कमिश्रनर सुरेन्द्र सिंह ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में अवैध रूप से जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 18 हजार मामले, 193 लोगों की मौत
सुरंग के जरिए संसद पहुंच सकेंगे पीएम और उपराष्ट्रपति, जानें- कैसे बन रही है नई संसद
यूनिफॉर्म सिविल कोड पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
राममंदिर निर्माण के पहले चरण का काम पूरा, कर्नाटक के ग्रेनाइट और मिर्जापुर के सैंड स्‍टोन से ढाली गई...
कोरोना: अगर म्यूटेंट वैरिएंट की संक्रमण दर कम रही तो नाममात्र की होगी तीसरी लहर, रिपोर्ट में दावा
श्रीराम मित्रमंडल नोएडा रामलीला मंचन : आकाश मार्ग से लगभग 100 फुट उँचाई से पहुँचे हनुमान संजीवनी लेन...
उच्च प्राथमिक विद्यालय उटरावली में मासिक बैठक सामाजिक विज्ञान का हुआ आयोजन
कोहरे का कहर : एक दर्जन गाड़ियां आपस में भिड़ी
सुपर सिक्स क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन, मिश्रा स्पोर्ट्स एकेडमी बनी विजेता , मुख्य अतिथि यू. के भारद...
केंद्र गाय को घोषित करे राष्ट्रीय पशु, गौरक्षा हो हिंदुओं का मौलिक अधिकार -इलाहाबाद उच्च न्यायालय
कोरोना को लेकर PM मोदी के प्रयासों को WHO ने सराहा, कहा- भारत में तेजी से हुई रोकथाम
एक पेड़ मां के नाम अभियान का आगाज, ग्रेनो प्राधिकरण ने अब तक डेढ़ लाख पौधे लगाए
नोएडा : अवैध हथियारों के साथ दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन लुटेरे गिरफ्तार
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन, छात्रों ने दिखाए रचनात्मकता औ...
कोरोना अपडेट, जानिए प्रदेश में क्या है हाल 
शारदा विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों ने मनाई दीवाली, लोस अध्यक्ष ओम बिड़ला थे मुख्य अतिथि