रोजगार मेले में 1256 युवक-युवतियों को मिला रोजगार, 207 युवक-युवतियों का अप्रेंटिस के लिए हुआ चयन

  • मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के द्वारा रोजगार मेले का फीता काटकर किया गया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी सुहास एल वाई के नेतृत्व में सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी संग प्रिय आनंद ने जानकारी दी है कि जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विगत दिवस आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज ग्रेटर नोएडा में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया एवं मुख्य अतिथि सांसद डॉ महेश शर्मा के द्वारा रोजगार के लिए चयनित युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र का वितरण कराते हुए मेले का समापन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि रोजगार शासन की प्राथमिकता में है और यह रोजगार मेला रोजगार सर्जन करने के लिए एक सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने कहा कि आगे भी माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध करा कर  मुख्यमंत्री जी की मंशा को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने उन छात्रों को निराश ना होने की सलाह दी जिनका चयन इस मेले में नहीं हो पाया। उन्हें आगे भी प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया। सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित होने वाले रोजगार मेले में 2475 बेरोजगार युवक-युवतियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनमें से 1256 युवक-युवतियों को रोजगार के लिए चुना गया एवं अप्रेंटिस के लिए 230 युवक-युवतियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनमें से 207 युवक-युवतियों का चयन अप्रेंटिस के लिए किया गया। रोजगार मेले को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय एवं आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज का विशेष योगदान रहा।

यह भी देखे:-

डेरी स्कनर व डेरी मच्छा गाँव मे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी ने माँगी भिक्षा
बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
DMRC ने किया मेट्रो टाइमिंग में बदलाव, जानें क्या है नई टाइम
IND vs SCO: स्कॉटलैंड को धूल चटाकर टीम इंडिया ने लहराया परचम, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
विश्व स्तर पर शांति स्थापित कराने के लिए समसारा विद्यालय सम्मानित
नेतृत्व की नई दिशा: जीएल बजाज में प्रेरणादायक सत्र ने छात्रों को दिया आत्मविकास का संदेश
शारदा विश्विद्यालय पहुंचे आईएएस 3rd टॉपर जुनैद अहमद, अपने अनुभव और सुझावों को साझा किया
हाईकोर्ट की चेतावनी : ये दिल्ली है...यहां गैर कानूनी काम न करे यूपी पुलिस
बिलासपुर के फलक लाइफ लाइन हॉस्पिटल के डॉक्टर तकी ईमाम को किया गया सम्मानित
जहांगीरपुर के प्राथमिक विधालय में छात्र- छात्राओ को ड्रेस वितरित की
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार गिरफ्तार
फीस वृद्धि एंव मनमानी रोकने के लिए अभिभावकों को स्वंय आगे आना होगा : धीरेन्द्र सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में ‘इंडिया चिप’ सेमीकंडक्टर परियोजना का किया शिलान्यास, मुख्यमंत्...
जी.एल. बजाज संस्थान को मिला ‘मोस्ट प्रिफर्ड इंजीनियरिंग इंस्टीटयूट ऑफ़ दि ईयर - नार्थ 2019 का अवार्ड
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में "अभिव्यंजना" महोत्सव: छात्रों की कला और संस्कृति का शानदार प्रदर्शन
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला उन्नति संस्थान ने "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" का दिया संदेश0