7X वेलफेयर टीम ने नोएडा ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर चलाया ट्रैफिक जागरूकता अभियान   

 नोएडा: सड़क पे सुरक्षा और शहर में यातायात को सही करने में जहाँ  लगातार नोएडा  ट्रैफिक पुलिस बेहतरीन कार्य कर रही है। ऐसे में पिछले 3 वर्षों से लगातार यातायात को सुदृढ बनाने और सड़क पे लोगो सुरक्षित रखने के लिए 7X वेलफेयर टीम और ट्रैफिक वालंटियर्स कार्यरत है।

जहां नोएडा के विभिन्न चौराहों पर कैमरे लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है वही दूसरी तरफ शहर में कुछ चौराहे ऐसे भी है जहाँ किन्ही कारणों से ट्रैफिक सिग्नल नहीं लगा हुआ है।

ऐसे में एक सड़क जो विश्वकर्मा मार्ग को सीधे एफएनजी से जोड़ती है और ज्यादातर ये व्यस्ततम रोड में से एक है।

ऐसे में हर 2 पहिया या चार पहिया पर चलने वाला सिग्नल न होने की वजह से सबसे तेज भागने की कोशिश करता है और बहुत बार इस चौराहे पर दुर्घटना होती रहती है।

लोग आपस मे एक दूसरे से लड़ते है और जाम की  स्तिथि बन जाती है।

नोएडा प्राधिकरण से पहले भी संपर्क करके ट्रैफिक लाइट्स लगाने की बात की गई है पर एक 200 मीटर की रोड न बन पाने से वो ये कार्य भी टाल रहे है।

रोड बनने के लिए 2019 में भी 7x वेलफेयर टीम द्वारा विज्ञप्ति दी गई थी पर लैंड विभाग और जन प्रतिनिधियों का सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।

ऐसे में दुर्घटना को रोकने हेतु यहां शीघ्र ही ट्रैफिक सिग्नल लगाने और जेब्रा क्रासिंग की अत्यंत आवश्यकता है जिससे जाम और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

यातायात कर्मीयो और ट्रैफिक वालंटियर्स के मदद से लोगो को सड़क पे यातायत के नियम को समझते हुए चलने के बारे में समझाया गया।

साथ ही ऐसे चौराहे जहां किन्ही कारणों से सिग्नल नहीं लगे है वहा पूर्ण रूप से संयम रखने के लिए भी समझाया गया।

जागरूकता अभियान के दौरान 2 पहिया वाहन वालो बी आई एस  वाला हेलमेट लगाने के साथ उसे लॉक को लगाने के बारे में भी बताया गया।

आज के अभियान में यातायात विभाग  से  सीपी मिश्रा , शैलेन्द्र सिंह, महेश चौधरी , जयेंद्र गंगवार और वहां तैनात यातायात कर्मियों का सहयोग मिला।

यह भी देखे:-

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मनाया वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे ।
ग्रेटर नोएडा जोन 3 में हुए 14 चौकी प्रभारियों के तबादले
नोएडा के डीएम सुहास एलवाई का तबादला, मनीष कुमार वर्मा बने नए डीएम
किसानों ने महापंचायत को सफल बनाने के लिए किया जनसंपर्क
दिल्ली: यमुना के जहरीले झाग में खड़े होकर छठ के व्रतियों ने की सूर्य की पूजा, कहा- ये हमारी मजबूरी
भारतीय किसान यूनियन बलराज ने लखीमपुर खीरी के मृतक किसानों को दी श्रद्धांजलि 
Drug Case: जमानत मिलने के बाद पेशी के लिए एनसीबी दफ्तर पहुंचे आर्यन खान, हर हफ्ते लगानी है हाजिरी
मातम में बदला नई कार का जश्न
समोसा बनाते समय सिलेंडर फटा ,पांच घायल
कोविड वैक्‍सीन : 2022 की पहली तिमाही तक बच्‍चों के लिए आ जाएगी कोवोवैक्स
पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर  की पहली वर्षगाँठ पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन  
मसाज पार्लरों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई युवक-युवतियां हिरासत में
कोरोना के दुष्परिणाम 48 फीसदी छात्र पढ़ना-लिखना भूले-सर्वे
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा ने सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में भूमिपूजन कर श्रीरामलीला मंचन की तैयारियों...
लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी: यूपी चुनाव की तैयारियों को देंगी अंतिम रूप, प्रत्याशियों के चयन पर भी हो...
Tokyo Paralympics: गोल्ड से सिर्फ एक कदम दूर डीएम सुहास इंजीनियरिंग के बाद ऐसे रखा खेलों के रास्ते ...