चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर सपा ने दी श्रद्धांजलि

किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी  की  पुण्यतिथि सेक्टर 82 स्थित पॉकेट 7 में मनाई गई। इस अवसर पर सपा नोएडा ग्रामीण के जिला महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनकी संघर्षपूर्ण जीवन गाथा पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर बोलते हुए सपा नोएडा ग्रामीण के महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि साधारण किसान परिवार में जन्में चौधरी चरण सिंह ने अपनी संघर्ष एवं नेतृत्व क्षमता की बदौलत देश के पांचवें प्रधानमंत्री के रूप में पद को सुशोभित किया। उन्होंने गांधी जी से प्रभावित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वकालत की पढ़ाई के बाद उन्होंने उन गरीबों की निशुल्क कानूनी मदद की जिन पर मुकदमा लड़ने के लिए पैसे नहीं होते थे। चौधरी साहब ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जीवन भर संघर्ष किया। किसान, मजदूर, गरीब, नौजवान के हितों के लिए संघर्ष करना और उनकी आवाज बुलंद करना चौधरी साहब के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर सपा कार्यकारिणी सदस्य पंकज झा, जिला सचिव रवि राघव, संजय शुक्ला, हँसमणि शुक्ला, शिव झा, तुलकान्त चौधरी, आशुतोष झा, सुशील पाल, विनय सिंह सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

बदल जाएगा WhatsApp वॉइस रिकॉर्डिंग का तरीका, जानें क्या होगा फायदा?
बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन का स्कूल कॉलेज बंद करने के आदेश, वर्क  फ्रॉम होम...
COVID-19 India News : बीते 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक, नए मामलों की संख्या घटी
India China Border Issue: भारत के टी-90, टी-72 टैंक चीन के खिलाफ विश्व के सबसे ऊंचे युद्ध स्थल से भ...
पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, कहीं बंटे लड्डू मिठाइयाँ तो कही कटा केक, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह न...
सांड की टक्कर से बाइक सवार 15 वर्षीय मासूम की गई जान
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया जनसंवाद, किसानों की समस्या सुनीं
सपा-बसपा गठबंधन से कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर
Sardardham Bhavan Inauguration: पीएम मोदी बोले- दुनिया के देश जहां पिछड़ गए, वहीं भारत आगे बढ़ रहा ह...
स्मोग की वजह से ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, कई गाड़ियां आपस मे भिड़ी
मिशन 2022: पांच चुनावी राज्यों की कमान संभालेंगे ये भाजपा नेता, धर्मेंद्र प्रधान को यूपी की जिम्मेदा...
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन
विश्व आर्द्र दिवस के अवसर पर मनाया गया बर्ड फेस्टिवल 2021
नवंबर में होने वाली NDA प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगी महिला उम्मीदवार : सुप्रीम कोर्ट
नोएडा ग्रामीण के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र यादव का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
ईएमसीटी टीम ने वर्ष के अंतिम दिन को वृद्धाश्रम में मनाया