गलगोटियाज विश्वविद्यालय :  टॉयकैथॉन – २०२१ प्रतियोगिता के समापन,  तमिलनाडु की टीम सेलेनोफाइल को दिव्यांग कैटेगरी में विजेता घोषित

गलगोटियाज विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय गेम चैलेंज टॉयकैथॉन – २०२१ प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्रालय (इनोवेशन सैल) के सदस्य  पंकज पांडेय और अरिन्दम मण्डल, विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गलगोटिया, विश्वविद्यालय की कुलपति और प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी प्रो0 डाॅ0 प्रीति बजाज और कुलसचिव नितिन गौड़ मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक भारतीय सभ्यता, संस्कृति, इतिहास, मूल्यों और पौराणिक कथाओं पर आधारित खिलौनों का आविष्कार करना और उन्हें नया स्वरूप देना था। यह टॉयकैथॉन प्रतियोगिता शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के इनोवेशन सेल और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के संरक्षण में आयोजित की गयी। भारत सरकार ने “आत्मनिर्भर भारत अभियान” के तहत टॉयकैथॉन २०२१ की पूरे भारत में नवीन खिलौनों और खेल के विचारों को बढ़ावा देने के लिए एक अवसर के रूप में शुरूआत की है  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने आत्मनिर्भर भारत को टॉयकैथोन के रूप में साकार करने में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, कपडा मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओड़िसा, पुन्डूचेरी, तमिलनाडु और मणिपुर राज्यों के शिक्षण संस्थानों की 27  टीमों ने दिव्यांग, व्यवसाय और विशिष्ट क्षेत्र, रचनात्मक और तार्किक सोच, भारतीय संस्कृति, इतिहास, भारत का ज्ञान, लोकाचार, पर्यावरण जैसी श्रेणियों पर खिलौने बनाने का कार्य किया। प्रतियोगिता में कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों ने लगातार 72  घण्टे तक काम करते हुए अपने-अपने प्रोजेक्टों पर शानदान प्रदर्शन किया। दो राउँड के बाद ज्यूरी मैम्बर्स ने चौदह टीमों को पावर जज्जिंग राऊँड के लिये चयनित किया। पावर जज्जिंग राऊँड में कम्पटीशन के बाद ज्यूरी मेम्बर्स ने सात टीमों को विजेता घोषित किया। पुणे की टीम अमरूता लोनकर एवं  चेन्नई की टीम उदिराज को रचनात्मक और तार्किक सोंच कैटेगरी में मुम्बई की टीम ऐक्यम, पुणे की टीम क्रू -१ और तमिलनाडु की मैगनिफिसिएंट सस्टेनबल को भारतीय संस्कृति, इतिहास, भारत का ज्ञान और लोकाचार कैटेगरी में सोलपुर की टीम सार्थक जैन को व्यवसाय और विशिष्ट क्षेत्र कैटेगरी और तमिलनाडु की टीम सेलेनोफाइल को दिव्यांग कैटेगरी में विजेता घोषित किया गया। सभी विजेता टीमों को २५ हजार रूपये की पुरुस्कार राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मणिपुर की थोबी टीम को गलगोटिया विश्वविद्यालय की ओर से प्रशंसा के रूप में  बीस हजार रूपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन की शुरूआत योग गुरू थान सिंह के योग सेसन के साथ की गयी। जिसमें प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, भ्रामरी, अनुलोम विलोम आदि प्रणायाम को सिखाया गया।

यह भी देखे:-

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर होप हॉस्पिटल के सहयोग से ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल ने लगाया स्वास्थ्...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में माई स्टोरी - मोटिवेशनल सेशन बाय सक्सेसफुल इनोवेटर्स कार्यक्रम सम्पन्न
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 10 से 16 जनवरी तक राष्ट्रीय "निडार" ड्रोन नवाचार कार्यक्रम, ड्रोन तकनीक...
CBSE 12th RESULT: जेपी इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा में शत प्रतिशत रहा परिणाम
जिम्स ग्रेटर नोएडा में टेलीपैथोलॉजी की शुरुआत, आईडीबीआई बैंक के CSR सहयोग से अत्याधुनिक टेलीमाइक्रोस...
जीएल बजाज में एक दिवसीय एलुमनाई टॉक का आयोजन
सीबीएसई 12 वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा अब अप्रैल में, 10 वीं पर सस्पेंस
Delhi Air Pollution : वायु प्रदूषण का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जानिए क्या कुछ कहा सर्वोच्च अदालत...
आईआईएमटी कॉलेज में प्रबन्‍धन और मीडिया पर राष्‍ट्रीय कांन्‍फ्रेंस आयोजित
अगर देश बदलना है तो बदलनी होगी सोच : ममता शर्मा
दादरी : जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
ईशान इंस्टीट्यूट द्वारा ‘पॉजिटिव ऐटिटूड फॉर ए सक्सेसफुल करियर’ पर वर्कशॉप का आयोजन
सावित्री बाई स्कूल में "एक दिया शहीदों के नाम" का आयोजन कर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
जीएनआईओटी में सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव का आयोजन
रयान इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस का जश्न: 'हर घर का दिल' बना कार्यक्रम, मॉम एंड मी रैंप वॉक ने लूट...
गलगोटिया विश्वविद्यालय में ध्वनि प्रदूषण पर कार्यशाला का आयोजन