आज़ादी के रंग में रंगा जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल 

आज़ादी का अमृत महोत्सव केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से आजादी के गौरवशाली 75वी वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष में जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में भी आजादी का अमृत महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कक्षा आठ के छात्रों द्वारा अनेकों रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। छात्रों ने “वंदे मातरम् “ और “ ये हौंसला” जैसे गाने पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 बिनीता अग्रवाल प्रिंसिपल (सत्यम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन) का स्वागत हमारी प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ0 रेनू सहगल द्वारा किया गया। छात्रों ने 1857 की क्रांति के मुख्य नेता “तात्या टोपे , मंगल पांडे , लक्ष्मी बाई” आदि के प्रतिरूप को रंगमंच पर प्रस्तुत किया।

बच्चों द्वारा बंगाल का सुप्रसिद्ध गीत “एकला चलो रे” गाया गया इस गीत ने सबको भावविभोर कर दिया। रवींद्र नाथ टैगोर का अभिनय भी छात्र द्वारा किया गया। छात्रों ने विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम देकर जन मानस को  रोमांचित कर दिया। अतिथि महोदया ने भी  छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए  विद्यालय के इस कदम की सराहना की। कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए हमारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुहानी दौर  ने अतिथि एवं अभिवावक गण  का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया।

यह भी देखे:-

भारत सरकार के जी-20 के कार्यक्रमों के आयोजन में जीबीयू शामिल
गलगोटिया कॉलेज में चला वर्ल्ड प्लांटेशन ड्राइव
ग्रेनो के छात्र मनीष कुमार त्रिपाठी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंडिया इंटरनेशनल स्टूडेंट साइंटिस्ट इनोवेशन...
"खेल प्रतिभा" के रंग में रंगे नन्हें सितारे: जी. एल. बजाज रोटरैक्ट क्लब का अनुकरणीय आयोजन
वनस्थली पब्लिक स्कूल में चल रहे इंटर स्कूल कंपटीशन के दूसरे और तीसरे दिन भी कई स्कूलों ने प्रतियोगि...
जीएनआईओटी  में  ओरिएंटेशन प्रोग्राम "आरब्ध  -2021" के तीसरे दिन “न्यूरो लिंगविस्टिक  प्रोग्रामिंग वर...
राज्यपाल आनंदी बेन स्पर्श ग्लोबल बिजनेस स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह
समसारा विद्यालय में बच्चों ने देखा पीएम मोदी का फिट इंडिया मूवमेंट का सीधा प्रसारण
राष्ट्रीय कला संग्रहालय में पाठशाला एक्सप्रेस : वंचित बच्चों ने कला को बनाया अपने सपनों का माध्यम
जी. डी. गोयंका में गुड फ्राईडे एवं ईस्टर का सन्देश छात्रों को आॅन लाइन
यूनाइटेड कालेज में रोजगार एंव स्किल डेवल्पमेन्ट पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित
"बोधितरु इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने जीता "न्यूरो हैक" प्रतियोगिता का खिताब, AI से दिखाई नवाचार की...
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय के छात्रों द्वारा 'आज़ाद: द अनसंग हीरो' नाटक का मंचन , चंद्रशेखर आज़ाद की जीवन...
लायड ग्रुप में हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम 'प्रारम्भ', नए फार्मेसी विद्यार्थियों को दिए गए स्वास्थ्य रहन...
जीबीयू में ड्रोन प्रौद्योगिकी और रोबोटिक्स को लेकर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
आईआईएमटी कॉलेज आफ लॉ में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन