आगामी 30 मई को जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आई0आई0एम0टी0  काॅलेज में होगा रोजगार मेले का आयोजन

  • आयोजित होने वाले रोजगार मेले में देश-विदेश के लगभग 40 कम्पनियों के प्रतिनिधि लेंगे भाग।
  • बेरोजगार युवक/युवतियों को मिलेगा रोजगार।

गौतमबुद्धनगर  : उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुरूप सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी गौतमबुद्धनगर संग प्रिय आनन्द ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के बेरोजगार इच्छुक युवक-युवतियों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से जनपद में जिला सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से दिनाॅक 30 मई, 2022 को प्रातः 10 बजे से आई0आई0एम0टी0 ग्रुप आफ काॅलेज प्लाट नं0 20 नाॅलेज पार्क-3 ग्रेटर नोएडा में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित होने वाले मेले में देश-विदेश की 40 कम्पनियों के प्रतिनिधियों के द्वारा भाग लिया जायेगा। आयोजित रोजगार मेले में लगभग 1800 विभिन्न प्रकार की रिक्तियों के अनुसार हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आई0टी0आई0, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक, बी0टेक0, एम0बी0ए0 की परीक्षा में उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष की आयु वाले युवक/युवतियों का चयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाले रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए आॅनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है एवं इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी समस्त अभिलेखों के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग करें। अतः रोजगार मेले में सभी इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी भाग लेने के लिये दिनांक 29 मई, 2022 को सांय 5ः00 बजे तक सेवायोजन पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर अपना आवेदन करके आयोजित होेने वाले रोजगार मेले में भाग लें सकतें है। रोजगार मेले के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय गौतमबुद्धनगर से सम्पर्क कर सकते है।

यह भी देखे:-

सपा कार्यकर्ताओं ने दो बीजेपी विधायकों का फूंका पुतला,जताया विरोध
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किया संगठन का विस्तार
शारदा विश्वविद्यालय में योग निद्रा कार्यशाला का सफल आयोजन, 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ
आईईसी कॉलेज में पीएम विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
कारगिल शहीद के नाम पर हो अस्पताल का नाम, सपा नेता राजकुमार भाटी ने सीएम को लिखा पत्र
गौतमबुद्ध नगर में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण — घटिया दवाओं की बिक्री पर लगेगा अंकुश
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने मनाया छठवां स्थापना दिवस , आयोजित की गई कई प्रतियोगिताएं
किसी को भूखा सोने नही देना है, जाते जाते बता गए किशोर, क्या है रोटी बैंक
शिशुओं के लिए मां का दूध पहला कुदरती आहार
गौतमबुद्ध नगर : नवागंतुक पुलिस उपाधीक्षकों को मिली तैनाती
फर्जी दस्तावेजों से ऊबर को लाखों का चूना लगाने वाले दो ठग गिरफ्तार, 500 नकली आधार, 21 मोबाइल और कार ...
बच्चों ने शिविर में सीखा आत्मरक्षा के गुर
दादरी में विकास की बयार: 50 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात
कल का पंचांग, 18 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
योग और स्वास्थ्य , सुखासन: बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
डेल्टा वन में दूषित जलापूर्ति की शिकायत पर प्राधिकरण सख्त, जांच में सीवर मिश्रण के साक्ष्य नहीं मिले