आईईसी कालेज में फेयरवल पार्टी “अविस्मरण – 2022” का आयोजन

ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिये फेयरवल पार्टी “अविस्मरण – २०२२” का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार ने अंतिम वर्ष के छात्रों का संबोधित करते हुए कहा कि पढाई पूरी करने के उपरांत जीवन की असली जंग शुरु होती है। जीवन में एक सफल व्यक्ति बनने के लिये सदा ईमांदारी तथा सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिये तथा हर दिन कुछ नया सीखकर देश और समाज के विकास के कार्यों में सभी छात्रों को सहयोग करना चाहिये । संस्थान के प्रशासनिक निदेशक डा. भानु प्रताप सिंह सागर ने छात्रों को संस्थान द्वारा शत प्रतिशत प्लेसमैट अवसर पाने के लिये बधाई देते हुये उनसे जीवन में सदा सही मार्ग को चुनने का आहवान किया।
संस्थान के सभी संकायों के अंतिम वर्ष के छात्रों को जूनियर छात्रों ने विदाई दी। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा गायन, नृत्य, शायरी कामेडी तथा फैशन शो की शानदार प्रस्तुतिया दी गई ।

छात्रो की प्रस्तुतियों के आधार पर निर्णायक मंडल ने छात्रो को विभिन्न टाईटल दिये । संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील कुमार, प्रोफेसर भानु सागर तथा सीएफओ अभिजित जी ने इंजीनियरिंग के मिस्टर फेयरवेल अविरल पाठक तथा मिस फेयरवेल ईशीता सक्सेना, फार्मेसी मिस फेयरवेल साक्षी पांडे तथा फार्मेसी मिस्टर फेयरवेल आशीष को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका डा. प्रियंका भटनागर तथा प्रोफेसर जया यादव ने सभी छात्रों तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर भारी संख्या में छात्र तथा शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

यह भी देखे:-

वनस्थली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्योहार
आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज: दीक्षांत समारोह में डेंटल के 115 छात्रों ने हासिल की डिग्री
नोएडा- ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का कहर: स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गईं, जानिए कब तक रहेंगे बंद
गलगोटिया विश्विद्यालय: छात्रों ने देश की अखंडता को बनाए रखने का दिया संदेश
AKTU के शिक्षक बनेंगे AI एक्सपर्ट: पांच दिवसीय FEP प्रोग्राम की कुलपति प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने की शु...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 2023  बैच की प्लेसमेंट की अच्छी शुरुआत
सीएम योगी के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा में परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जि...
श्री द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज ने   24 वॉ स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया
शारदा विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, प्रो. चंदर कुमार सिंह बने नए कुलसचिव
भारतीय संविधान और राज्य व्यवस्था विषय पर राष्ट्र चिंतन की मासिक गोष्ठी का हुआ आयोजन
होली पब्लिक स्कूल में शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन, छात्र- छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता एवं सृजनात्मकता...
भारत को विश्व गुरु बनने के लिए आधुनिक विचारों के साथ धर्म की शिक्षा भी लेनी होगी: जुगल किशोर
जेपी इंटरनेशनल स्कूल में ओडिसी नृत्यांगना गीता महालिक ने दी शानदार प्रस्तुति  
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में “प्रोबायोटिक हस्तक्षेपों के माध्यम से एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध का मुकाब...
सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज में मनाया गया हिंदी दिवस