पर्दाफाश : प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने करवाई हत्या, गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : दनकौर कोतवाली क्षेत्र के देवटा गांव में करीब पांच दिन पहले ईंट से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। आज पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी व एक अन्य को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया है। पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवाई थी। हत्या करने के लिएप्रेमी के दोस्त को 20 हजार रुपये दिए थे। आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।देवटा गांव निवासी सतीश (32) की बीते 19 मई की रात ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव गांव स्थित पशु चिकित्सालय में मिला था। मामले में मृतक के भाई बाबू राम सिंह ने अज्ञात आरोपितों पर हत्या का केस दर्ज कराया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मंगलवार को मृतक की पत्नी पूजा समेत रामकिशोर व मंजीत निवासी देवटा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पूजा और रामकिशोर के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग था। मामले की जानकारी सतीश को होने पर वह कई दिन से पूजा की पिटाई कर रहा था। पूजा ने यह बात अपने प्रेमी रामकिशोर को बताई, इसके बाद सतीश की हत्या की साजिश रची गई। आरोपित रामकिशोर ने अपने दोस्त मंजीत का सहारा लिया और फिर तीनों ने फोन पर ही हत्या की कहानी रच डाली। पुलिस ने बताया कि 19 मई की शाम सतीश को अधिक मात्रा में शराब पिलाई गई। रात होने पर रामकिशोर और मंजीत ने ईंट से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो फोन में ही सारे साक्ष्य मिल गए जिसके आधार पर सभी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल ईंट बरामद कर ली है।कोतवाली प्रभारी दनकौर राधा रमन सिंह ने बताया साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पति को पत्नी के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था वह इसका विरोध करता था। पति को रास्ते से हटाने के मकसद से घटना को अंजाम दिया गया। 

यह भी देखे:-

दूध व्यापारी ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी
फैक्ट्री में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश, पांच बदमाश गिरफ्तार
नोएडा पुलिस का क्रिमिनल आउट ड्राइव, 48 घंटे में सौ से ज्यादा शराब तस्करी, हथियार व मादक पदार्थ तस्कर...
ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 10 गिरफ्तार
पांच साल से जिस हत्यारोपी को तलाश रही थी पुलिस, अचानक हो गई मुठभेड़ और ...
छात्रों और फैक्ट्री कर्मचारियों को गांजा सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार
11 साल से थी जिसकी तलाश आज हुआ गिरफ्तार , पढ़ें पूरी खबर
नशा के सौदागरों नाइजीरियाई को कोर्ट ने सुनाई कठोर कारावास
अरबो के भूमि घोटाले मैं गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध एक आरोपी गिरफ्तार,सरगना यशपाल है जेल में
तीन शराब तस्कर गिरफ्तार
सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से ठगी
दनकौर पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ शातिर लूटेरा 
बदमाशों का तांडव , कंपनी में मजदूरों से की लूटपाट
घरों में चोरी करने वाले सात बदमाश गिरफ्तार
पकड़े गए दो सौ बाइक चुराने वाले बदमाश