ग्रेटर नोएडा में निषाद पार्टी का कैडर कैम्प आयोजित 

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 3 के पटेल संस्कृति संस्थान में निषाद पार्टी का कैडर कैंप आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि डॉ.अमित निषाद कार्यकारी अध्यक्ष निषाद पार्टी , प्रांतीय अध्यक्ष बाबूराम निषाद विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार उदयवीर कश्यप  रहे अध्यक्षता चौधरी बाबा जीवन नागर ने की व संचालन नमित भाटी ने किया
 इस मौके पर गुर्जर वीरेंद्र डाढा प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश निषाद पार्टी का निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 

अमित कुमार निषाद  ने कहा कि हम   मजबूती से कार्यकर्ता का साथ देंगे हर कार्यकर्ता हमारे लिए डॉक्टर संजय निषाद है पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में  ब्लॉक में कैडर कैंप होंगे उन्होंने कहा कि महापुरुषों में गोराज निषाद सृष्टि रचयिता महर्षि कश्यप  विजय सिंह पथिक ,कोतवाल धन सिंह गुर्जर ऐसे महान पुरुषों को अपना आदर्श मानकर पार्टी कार्य करेगी।  
इस मौके पर कैडर कैंप में बोलते हुए बाबूराम निषाद ने कहा कि पिछड़ों को राजनीतिक रूप से जागरूक करने के लिए मिशन का हर कार्यकर्ता बूथ बूथ पर अच्छे विचार वालों युवाओं को जोड़ेगा।  और कैडर में बताई गई बातों को डायरी में लिखना होगा तभी संगठन मजबूत होगा

वीरेंद्र डाढा ने कहा गौतम बुध नगर की भूमि महापुरुषों की भूमि है।  इस जिले के लोगों ने काले आम पर फांसी खाई लेकिन कभी अंग्रेजों के सामने झुके नहीं।   आजाद भारत में पिछड़ों को संगठित होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी हम इस कैडर कैंप में संकल्प लेते हैं गौतम बुध नगर के अंदर एक लाख सक्रिय कार्यकर्ता बनाएंगे तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार कैडर कैंप चलते रहेंगे हम गठबंधन के हिस्सा है 2024 में भाजपा के सहयोगी दल के रूप में चुनाव जीतेंगे। 

इस मौके पर जब पूरन कश्यप जिला अध्यक्ष विक्रम कश्यप ऋषि पाल सिंह सांसी, भीम सिंह भाटी, राजेश्वर दरोगा, राजेश भाटी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष,   राज सिंह प्रधान,  नीरज नागर, बालकिशन नागर, भूप सिंह भाटी, राजेंद्र भाटी, नासिर खान, शिवराज प्रजापति, वीर सिंह निषाद, रामदास वाल्मीकि आदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

यह भी देखे:-

कुछ इस अंदाज़ में भाजयूमो राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन का मना जन्मदिन, पढ़ें पूरी खबर
सपाइयों ने चुनाव की तैयारी को लेकर की बैठक
भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित
विश्व पर्यावरण दिवस पर सपा ने किया पौधा वितरण
कारगिल विजय दिवस : पाक याद रखे कारगिल की पराजय - जय भगवान गोयल (राष्ट्रवादी शिवसेना)
त्रिपुरा के प्रभारी बनाए जाने पर ब्राह्मण सभा ने डॉ. महेश शर्मा को दी शुभकामनाएं
पाकिस्तान आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक को लेकर सुधीर भाटी ने सेना को किया सलाम, कहा- पाकिस्तान को दिखा ...
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला संपर्क कार्यशाला का आयोजन
चौपाल लगाकर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सुनी समस्या , किया कम्बल वितरण
जितेन्द्र रावल आम आदमी पार्टी के  ग्रेटर नोएडा नगर अध्यक्ष बने 
बसपा का एक दिवसीय कार्यकर्त्ता समेलन संपन्न
एबीवीपी ने डूसू चुनाव 2017 के लिये अपना पैनल घोषित किया
केक काटकर मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन
मोदी सरकार को आठ वर्ष पूरा होने पर होंगे कार्यक्रम, तैयारी को लेकर भाजपा गौतमबुद्ध नगर ईकाई की  हुई ...
पश्चिम प्रदेश के लिए एकजुट हुए विभिन्न संगठन, 2027 के चुनाव में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले उतरेंगे च...