गजराज नागर बने समाजवादी के प्रदेश सचिव

ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से जनपद गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ नेता गजराज नागर को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव एवं संजीव त्यागी को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया है। सपा द्वारा ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। बसपा सुप्रीमो के पैतृक गांव बादलपुर निवासी गजराज नागर लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और उनकी गिनती जिले के कद्दावर नेताओं में होती है। उनकी पत्नी जयवती नागर पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं व वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है। विधानसभा चुनाव पूर्व उन्होंने बसपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी। 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने ईमानदारी और मेहनत के साथ पार्टी के लिए काम किया था। जिसके फलस्वरूप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें प्रदेश संगठन में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही संजीव त्यागी भी समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी में सचिव मनोनीत होने पर गजराज नागर ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रदेश संगठन में प्रदेश सचिव मनोनीत करके उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वह खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और समाजवादी पार्टी मजबूत बनाने काम करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सिद्धांतों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सरकार के गठन के बाद से अराजकता का माहौल बना हुआ है, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है।

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आज देश मे महंगाई और बेरोजगारी भयंकर रूप धारण कर चुकी है, महंगाई और बेरोजगारी को रोकने में विफल भाजपा सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए नाटकिय अंदाज में साम्प्रदायिकता की राजनीति कर रही है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से नरेंद्र नागर, सुनील भाटी, पीताम्बर शर्मा, कृशान्त भाटी, सुधीर भाटी, रामशरण नागर, जगबीर नंबरदार, मेहंदी हसन, श्याम सिंह भाटी, रोहित बैसोया, सुरेन्द्र नागर, राजू नम्बरदार, कृष्णा चौहान, अकबर खान, विनीत भाटी, विपिन नागर, अक्षय चौधरी, नवीन भाटी, विकास जतन, चमन नागर, दीपक नागर, शैलेंद्र भाटी, लखन यादव, विकास तौगड़, सीपी सोलंकी, मिंटी खारी,जय यादव, अवनीश भाटी, देवेंद्र भाटी, जगत खारी, कुलदीप भाटी, अनूप तिवारी, बलेश्वर वाल्मीकि, अनिल नागर, अक्षय पंडित, सुमित नागर, प्रशांत भाटी, मनोज शर्मा, ललित कुमार, लाडसाहब लोहिया, बेगराज गुर्जर, रोहताश बैसोया, आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने अकीलपुर व जेपी अमन सोसाइटी में भाजपा सदस्य जोड़े
भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, कार्यकर्ताओं के खून-पसीने का नतीजा: धीरेंद्र सिंह
महंगाई पर बोले राहुल PM कर रहे है सिर्फ़ अपने दोस्तों का भला, जीडीपी बढ़ने का मतलब है गैस, डीजल और पे...
आपातकाल के विरोध में भाजपा ने मनाया काला दिवस
भाजयुमो का "खेलो भारत अभियान" की तैयारी को लेकर हुई बैठक
भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति एवं मण्डल सशक्तिकरण अभियान हुआ संपन्न
राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 13 व 14  सितम्बर को , भाग लेने के लिए जाने प्रक्रिया, पढ़ें पूर...
मायावती का इस्तीफा और इतना सन्नाटा क्यों है भाई?
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा जिला कार्यालय में पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत, मौर्य ने कार्...
नोएडा : कांग्रेसियों ने धूम-धाम से मनाया सोनिया गाँधी का जन्मदिन
भाजयुमो 27 दिसंबर को कराएगी अटल भाषण प्रतियोगिता
डंपिंग ग्राउंड मुद्दे पर कांग्रेस की हुई बैठक
सुमित गुर्जर एनकाउंटर मामले को लेकर सपा ने किया जोरदार प्रदर्शन
केंद्रीय विद्यालय एनएफसी, विज्ञान विहार ने धूमधाम से मनाया 62 वां स्थापना दिवस समारोह, बच्चों ने रंग...
आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने 24 सदस्यीय गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यकारिणी घोषित की
Parliament Special Session 2023: 5 दिवसीय संसद का विशेष सत्र आज से शुरू, PM कर सकते हैं बड़ा एलान