अराजक तत्वों ने मूर्ति को किया खंडित , लोगों में रोष
ग्रेटर नोएडा : यहाँ के सेक्टर-37 स्थित श्री शिव मंदिर में अराजक तत्वों ने दुर्गा माता की मूर्ति को खंडित कर दिया। साथ ही शिवलिंग के साथ भी छेड़छाड़ की गई है । जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी ली । मूर्तियां खंडित होने से लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है ।
इधर पुलिस का कहना है अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों का पता नहीं चल पाया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। ताकि पता लगाया जा सके कि कौन से अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
