एकेटीयू में दो डीन की होगी नियुक्ति, कार्यपरिषद की 42वीं बैठक, लिये गये कई महत्वपूर्ण फैसले

  • कुलपति प्रो0 प्रदीप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

डाॅ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में शनिवार को  कुलपति प्रो0 प्रदीप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कार्यपरिषद की 42वीं बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिया गया। इनोवेशन एंड इंटरप्रिन्योरशिप और ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के लिए दो डीन की नियुक्ति को हरी झंडी मिली। वहीं, विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए नीति निर्धारण पर सहमती बनी। साथ ही विश्वविद्यालय एल्युमनाई एसोसिएशन बनाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी गयी। विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थाओं को स्थाई संबद्धता प्रदान करने पर विचार किया गया।

दो डीन की नियुक्ति को हरी झंडी

बैठक में इनोवेशन एंड इंटरप्रिन्योरशिप और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के लिए दो डीन की नियुक्ति पर सहमति बनी है। नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने में जहां डीन की नियुक्ति से बल मिलेगा वहीं संगठित तरीके से कार्य भी होंगे। इसी तरह से ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के लिए डीन नियुक्त होने का फायदा सीधे छात्रों को मिलेगा। इससे न केवल छात्रों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षण मिलेगा बल्कि उनके प्लेसमेंट में भी निरंतरता आएगी।

मैनेजमेंट व फाॅर्मेसी संकाय शुरू करने पर सहमति

पिछले दिनों विद्यापरिषद की हुई बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में दो संकाय स्कूल आॅफ फाॅर्मेसी और स्कूल आॅफ मैनेजमेंट स्थापित करने के निर्णय को कार्यपरिषद की बैठक में सैद्धांतिक सहमति दी गयी। वहीं मैनेजमेंट के तहत हाॅस्पिटल मैनेजमेंट शुरू करने के लिए कमेटी गठित की गयी।

सामाजिक कार्यों में सहभागिता को नीति निर्धारण

विश्वविद्यालयी स्तर पर सामाजिक कार्यों में सहभागिता के लिए नीति निर्धारण करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी। शैक्षणिक कार्यों के साथ ही समय-समय पर विश्वविद्यालय सामाजिक सरोकारों में भी अपनी सहभागिता करता रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेकर सुविधा सम्पन्न बनाने के साथ ही कई गांवों में जागरूकता कार्यक्रम सहित स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी जाती रही है। जागरूकता के लिए विश्वविद्यालय की ओर से कैंप लगाया जाएगा।

एलुमिनाई एसोसिएशन के गठन को सैद्धांतिक मंजूरी

बैठक में विश्वविद्यालय के एलुमिनाई एसोसिएशन के गठन पर चर्चा हुई। जिसे सैद्धांतिक मंजूरी दी गयी। इस एसोसिएशन के गठन से पुरातन छात्र विश्वविद्यालय से फिर जुड़ सकेंगे। जिसका लाभ विश्वविद्यालय को मिलेगा। क्योंकि देश ही नहीं दुनिया भर में यहां के छात्र काम कर रहे हैं। वहीं, कार्य परिषद की बैठक में विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों को स्थाई संबद्धता देने के प्रस्ताव पर अनुमति के लिए शासन को भेजा गया है।

बैठक में छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रो0 विनय पाठक, आईआईटी रूढ़की के प्रो0 संदीप सिंह, आईआईटी कानपुर के प्रो0 मणींद्र अग्रवाल, मैजेस्टी आॅटो लिमिटेड के अध्यक्ष डाॅ0 महेश मुंजाल, कुलसचिव श्री नंदलाल सिंह, प्रतिकुलपति प्रो0 मनीष गौड़, वित्त अधिकारी जीपी सिंह प्रो0 वंदना सहगल, आईईटी के निदेशक प्रो0 विनीत कंसल, प्रो0 एमके दत्ता,डिप्टी रजिस्ट्रार डाॅ आरके सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

RYAN INTERNATIONAL SCHOOL, GREATER NOIDA FELICITATED INTERNATIONAL TAEKWONDO CHAMPIONS
गलगोटिया विश्वविद्यालय–वीवो मोबाइल्स में हुआ बड़ा करार: छात्रों को मिलेंगे हाई-टेक कौशल, इंडस्ट्री-र...
आबकारी विभाग की पहल: ग्रेटर नोएडा में नशा मुक्ति व तंबाकू नियंत्रण पर छात्रों ने ली शपथ
गौतमबुद्ध नगर : हाईस्कूल में वैभव नागर तो इंटरमीडिएट में अनुभा नागर ने टॉप किया, दोनों बनना चाहते ह...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय :  टॉयकैथॉन - २०२१ प्रतियोगिता के समापन,  तमिलनाडु की टीम सेलेनोफाइल को दिव्...
ननहक फाउंडेशन द्वारा संचालित बिकिनी मिशन एजुकेशन में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्योहार
IND vs SCO: स्कॉटलैंड को धूल चटाकर टीम इंडिया ने लहराया परचम, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
जीएल बजाज में फेयरवेल पार्टी, इधांत गर्ग बने मिस्टर फेयरवेल तो  श्वेता गौतम को मिस फेयरवेल का ख़िताब
कोरोना महामारी के कठिन समय का जीएनआईओटी  ने डट  कर किया मुकाबला, दो नए संस्थानों की हुई शुरुआत  
ग्लोबल इंस्टिट्यूट में जापानी भाषा प्रशिक्षण केंद्र ARMS का उद्घाटन
रेडियोलॉजी के नवीनतम उपचारों से रूबरू कराया ,शारदा अस्पताल में जुटे रेडियोलॉजी के दिग्गज, गंभीर बीमा...
जी. डी. गोयंका में मनाया गया बैसाखी व राम नवमी का पर्व
गलगोटियास विश्वविद्यालय में दो दिवसीय लघु फ़िल्मोत्सव का होगा आयोजन
सफल जीवन में गुरु का अनमोल योगदान हस्तक्षेप
Coronavirus Updates: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 42,909 नए मामले
आई0 टी0 एस0 डेंटल कॉलेज में अर्न्त-डेंटल कॉलेज दो दिवसीय वार्षिक समारोह ’’ऑक्लूजन- 2023’’ का आयोजन