10वें एवेन्यू में हुआ सैकड़ों लोगों का निःशुल्क टीकाकरण

गौड़ सिटी के 10वें एवेन्यू में सीएचसी गवर्मेंट हॉस्पिटल तथा पहल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क वैक्सीनेशन कैंप में सोसाइटी के सैकड़ों लोगों ने कोविड टीका लगवाया।

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते कोविड संक्रमण और चौथी लहर के मद्देनजर शनिवार 21 मई को पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने बिसरख सीएचसी के सहयोग से सोसायटी में निःशुल्क टीका कैंप का आयोजन किया।

पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के. सिंह ने कहा कि कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इसलिए कोरोना से बचाव के लिए सोसाइटी में टीका कैंप लगाया गया जिससे यहां के निवासी कोरोना की चौथी लहर से बच सकें और सुरक्षा की दृष्टि से ग्रेटर-नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसायटियों में निवासियों के लिए भारी संख्या में निशुल्क वैक्सीनेशन अभियान लगातार चलाया जा रहा है और क्षेत्रीय निवासियों के घरों में काम करने वाली सहायिकाओं, सफाई कर्मचारियों, सोसाइटी में गाड़ी साफ करने वाले कर्मचारियों और अन्य सभी जरूरतमंद लोगों को भारी संख्या में निशुल्क वैक्सीनेशन लगवाया जा रहा है।

गौर सिटी के 10वें एवेन्यू में निःशुल्क टीकाकरण अभियान के दौरान पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के. सिंह, दीपक चौहान, अनिल प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार, प्रशांत अवस्थी, विलास मैंटीनवर तथा 10वें एवेन्यू सोसाइटी की AOA टीम से कमेश कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार तिवारी, आशुतोष अखौरी, हेमलता सजवान व अन्य वॉलंटियर सदस्य उपस्थित थे।

यह भी देखे:-

भरत मिलाप व राम राज्यभिषेक की लीला का हुआ भव्य मंचन
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के बीच MoU, योग-ध्यान और SDGs को बढ़ावा दे...
स्वदेश कुमार सिंह फिर बने प्रदेश अध्यक्ष, प्रो. सुनील मिश्रा महामंत्री नियुक्त — राष्ट्रीय शैक्षिक म...
यूपी में पहली बार इंफ्रास्ट्रक्चर बांड जारी करेगा यमुना प्राधिकरण, 10 हजार करोड़ जुटाने की तैयारी
घोर लापरवाही : करंट की चपेट में आने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत
देखें VIDEO, अभिभावक संघ व शिक्षा समिति के लड़ाई में पीस रहे मासूम बच्चे
यूपी : अयोध्या में आयुर्वेदिक और वाराणसी में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खुलेगा
सड़क हादसे में दो दोस्तों  की दर्दनाक मौत   
ग्रेटर नोएडा के तीन लाख टन कूड़े के निस्तारण की बड़ी पहल
दूसरे दिन भी वकीलों का धरना जारी, जिला कोर्ट का कामकाज ठप
एलडेको ग्रीन मीडोज़ सोसायटी में रामोत्सव , होगी प्रभु राम के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, जानिए कार्...
ग्रेटर नोएडा में गुणवत्ता का महाकुंभ: GL बजाज में QCFI के 39वें राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य आगाज़
पदमावती फिल्म का विरोध , प्रदर्शन करने पर होगा उग्र आंदोलन -राजपूत उत्थान सभा
विश्व हिंदू परिषद, मेरठ प्रांत बैठक देवबंद में संपन्न हुई
ब्रजपाल राठी बने चौथी बार सपा जिला उपाध्यक्ष 
औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के OSD को किया निलम्बित, विभागीय जांच एवं कार्...