हत्या की साजिश में माँ,बेटिया व प्रेमी गिरफ्तार, प्रेम विवाह में बाधा बन रहे पिता समेत 4 को मारने की कोशिश

ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली के एक  गांव में एक महिला द्वारा अपनी बेटियों और उनके प्रेमियों द्वारा परिवार की चार लोगों को नशीला पदार्थ   देने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए  5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बेटियों की प्रेम विवाह  का विरोध करने पर महिला ने अपनी बेटियों और उनके प्रेमियों के साथ परिवार के लोगों की हत्या करने की नीयत से जहर दिया था। पुलिस ने आज पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।  न्यायालय ने पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया।
बता दें रविवार की शाम को गांव के देवेंद्र उनके दो भाइयों और बुजुर्ग मां को पत्नी राजकुमारी ने बेटियों और उनके प्रेमियों के साथ सुनियोजित  योजना बनाकर परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था। जब परिजन बेहोश हो गए तो राजकुमारी अपनी बेटियों और उनके प्रेमियों के संग घर से फरार हो गई थी। सुबह गांव के लोगों ने बिगड़ी हुई हालत में देवेंद्र और परिजनों को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया था।
 घटनास्थल का  पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। इस संबंध में दनकौर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले की सघनता से जांच की। जांच में संदिग्ध साक्ष्य मिलने पर घर से फरार पत्नी उनकी बेटियों और उनके प्रेमियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि देवेंद्र अपनी पुत्रियों के प्रेम विवाह में बाधा बना हुआ था। देवेंद्र की दोनों पुत्रियां दो युवकों के साथ मर्जी से विवाह करना चाहती थी। उनकी मां भी इसमें सहयोग कर रही थी। पिता उनके भाइयों और बूढ़ी मां को रास्ते से हटाने के लिए राजकुमारी और उनकी बेटियों ने पिता उनके भाइयों और दादी  को खाने में जहर दे दिया था।
इस मामले में गिरफ्तार आरोपी राजकुमारी, उसकी बेटी ज्योति, अर्चना, उनके प्रेमी अभिषेक एवं  दीपक निवासी ग्राम भरौना सिकंदराबाद हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर  पुलिस ने जेल भेज दिया।

यह भी देखे:-

नकदी व लैपटॉप लूट कांड का खुलासा, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
दनकौर पुलिस के हत्थे चढ़े यमुना हाइवे के लूटेरे, लूटी गई कैब बरामद
भाजपा कार्यकर्ता का हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश
17 वें मंजिल से बच्चे समेत महिला गिरी, मौत
पत्रकार हत्याकांड में वांटेड दो इनामी बदमाश एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दोनों पर था एक-एक लाख का इनाम
विभिन्न जगहों से चार बदमाश गिरफ्तार मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद
जिला बदर बदमाश चाकू समेत गिरफ्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ के डीपफेक वीडियो वायरल करने वाले खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज
एनआरआई के खाते से लाखों रूपये उड़ाने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार 
खाड़ी देशों में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले महिला सहित 11 गिरफ्तार
अवैध शराब सहित गिरफ्तार
बड़ी खबर, रणदीप भाटी गैंग का शार्प शूटर एनकाउंटर में घायल , ए.के.-47 बरामद, यूपी एसटीएफ के साथ हुआ...
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिल्डरों से साठगांठ कर प्रोफाइल फंडिंग कराने वाले गैंग के आठ बदमाश गिरफ्तार
ईंट से कुचल कर अज्ञात शख्स निर्मम हत्या
प्रेमिका को पाने की खौफनाक साजिश: मां की हत्या कर शव फेंका, आरोपी गिरफ्तार
फर्जी नंबर प्लेट और चोरी की बाइकों संग तीन वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध चाकू भी बरामद