विश्व संवाद केंद्र ने किया नारद जयंती कार्यक्रम का आयोजन

विश्व संवाद केंद्र और प्रेरणा शोध संस्थान न्यास ने यथार्थ हॉस्पीटल के सभागार में नारद जयंती और पत्रकार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।

चर्चित फिल्म निर्माता संदीप मारवाह कार्यकम के मुख्य अतिथि रहे और भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मुख्य सलाहकार के ऐ बद्रीनाथ विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता NCDEX के पब्लिक रिलेशन के प्रबंधक भुवन भास्कर ने की।

संदीप मारवाह ने बताया कि आजकल शीघ्र समाचार देने के कारण कई बार गलत समाचार भी चला जाता है। उन्होंने अध्ययन पर जोर दिया और कहाँ की एक पत्रकार को सत्य निष्ठा के साथ भाषा पर भी अच्छी पकड़ होनी चाहिए।

बद्रीनाथ ने नारद जी के जीवन स्व प्रेरणा लेने की बात कहीं। उन्होंने बताया कि महर्षि नारद ब्रह्मांड के प्रथम पत्रकार होने के साथ एक आदर्श पत्रकार भी थे ।आज की पत्रकारिता और पत्रकार नारद से सीख सकते हैं की तमाम विपरीत परिस्थितियां होने के बाद भी कैसे प्रभावी ढंग से लोक कल्याण की बात कही जाए।

भुवन भास्कर ने बताया कि पत्रकार के लिए पत्रकारिता एक धर्म की तरह है। और पत्रकारिता का एक धर्म है- निष्पक्षता । आपकी लेखनी तभी प्रभावी हो सकती है जब आप निष्पक्ष होकर पत्रकारिता करें। पत्रकारिता में आप पक्ष नहीं बन सकते । हां ,पक्ष बन सकते हो लेकिन केवल सत्य का पक्ष।

कार्यक्रम में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले अलग अलग संस्थान से जुड़े पत्रकार और पत्रकारिता के विद्यार्थी सम्मलित थे। सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ अनिल त्यागी, पदम सिंह, मुकेश गुप्ता, लखीचंद, राकेश सिंह, विशाल कुमार, प्रकाश श्रीवास्तव, शुभ्रांशु, अंकुर अग्रवाल और दुर्गेश शर्मा भी उपस्थित थे।

यह भी देखे:-

स्कूल बस ने महिला को कुचला, मौत
सीरो सर्वे बिलासपुर व नवादा में 48 लोगों का एंटीबाडी सैम्पल लिए
स्वच्छ पानी की बर्बादी पर ग्रेनो प्राधिकरण ने फर्म पर लगाया दो लाख का जुर्माना
रेयान ग्रेटर नोएडा IAE अवार्ड 2024 से सम्मानित
"एक अध्यापक ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण करता है" : दीप चंद्रा
ग्रेटर नोएडा में "भारत को जानो" प्रतियोगिता आयोजित — छात्रों में जागा देशप्रेम का भाव
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: रिकॉर्ड समय में रनवे तैयार, इंडियो विमान की ऐतिहासिक लैंडिंग
ग्रेनो वेस्ट की सेक्टर-2 और 3 के बीच की सड़क जल्द होगी दुरुस्त, प्राधिकरण ने 19 कार्यों के टेंडर किए...
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में “INDIA AI IMPACT | प्री-समिट 2026” का सफल आयोजन, एआई-रेडी वर्कफोर्स प...
वन महोत्सव पर बच्चों के संग IISc एलुमनाई ने चलाया वृक्षारोपण अभियान ग्रे
अमेरिका में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की मंजूरी
मायावती के घर पर भाजपा का कब्जा
बच्चों के हक की लड़ाई में बनें साथी, POCSO एक्ट के तहत मांगे गए आवेदन
अकेजनल बार लाइसेंस के लिए आबकारी विभाग की वेबसाईट पर ऑनलाइन कर सकते है आवेदन
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर उल्लास, सांस्कृतिक रंग में ...
जहांगीरपुर कस्बे में निकाली मां काली की शोभयात्रा