पुलिस के लिये सिरदर्द बन चुका शातिर लुटेरा एनकाउंटर में घायल, की थानों की पुलिस को थी तलाश

नोएडा की कोतवाली फेज-3 पुलिस को कुछ समय एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस के लिए जब सिरदर्द बन चुके शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में पकड़ने में कामयाब रही. आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी आकाश के रूप में हुई है उस पर नोएडा एनसीआर में लूट की 14 से ज्यादा वारदातें करने का मुकदमा दर्ज है. कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, घायल बदमाश को इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, बिना नम्बर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद घायल आकाश को इलाज के लिये अस्पताल ले जा रही पुलिस ने उसे गढी गोल चक्कर के पास एफएनजी की तरफ पार्क से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। एडिशनल डीसीपी नोएडा सेंट्रल इलामारनजी. ने बताया कि सोमवार रात को कोतवाली प्रभारी विवेक त्रिवेदी की अगुवाई में फेस तीन कोतवाली पुलिस की टीमें गढ़ी चौखंडी गोलचक्कर के पास गश्त कर रही थी। इस बीच एफएनजी रोड पर एक संदिग्ध युवक बाइक से गुजरा। संदिग्ध लगने पर पुलिस की टीम ने युवक को रोका तो उसने पुलिस की टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली आकाश के पैर में लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि विगत कई माह से आकाश कोतवाली फेज-3 क्षेत्र में मोबाइल और सोने की चेन लूट वारदात को अंजाम दे रहा था। कोतवाली पुलिस की टीमों ने आकाश की गिरफ्तारी को लेकर कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पूछताछ में घायल बदमाश ने बताया कि वह अकेले लूट करता था। अब तक 50 से अधिक लूट को अंजाम देने की बात उसने कही है। आकाश के निशाने पर सुबह की सैर पर निकले लोगों होते थे जिनके मोबाइल और सोने की चेन छीन फरार हो जाता था. लूट की घटना को अंजाम देते समय एक तमंचा अपने पास रखता था। जब लोग लूट का विरोध करते थे, तो वह उन्हें डराकर फरार हो जाता था। एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि फेस दो और फेस तीन सहित गाजियाबाद के अलग-अलग कोतवाली में आकाश के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य जिलों की पुलिस से घायल बदमाश का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

यह भी देखे:-

फ्लैट में घुसकर दम्पत्ति  की निर्मम हत्या 
अवैध हथियार सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
गौरव चंदेल के परिवार से मिली कमिश्नर व आईजी मेरठ
शराब पार्टी में जमकर मारपीट, YouTuber की मौत
भाजपा कार्यकार्ता का एक और हत्यारोपी गिरफ्तार
कार से जा रहे परिवार को बदमाशों ने लूटा
भारी मात्रा में गांजा के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़े गांजा तस्कर 
अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
बीमा पॉलिसी के रिन्यूअल के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त ने किया 6 सहायक पुलिस आयुक्तों का तबादला
पार्किंग विवाद में पडोसी ने किया कुल्हाड़ी से 12 वार
ग्रेटर नोएडा मके गेस्ट हॉउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
एसटीएफ नोएडा के हत्थे चढ़ा ईनामी बावरिया , डकैती कर था फरार
धारदार हथियार से युवक की गर्दन रेतकर हत्या
लूट की बाइक के साथ पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार
सरेआम महिला पर चाकू से हमला