झोलाछाप डाॅक्टर के चक्कर में गई पर बच्ची के जान

नोएडा। थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाली एक सात वर्षीय बच्ची को झोलाछाप डाॅक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इस मामले में डाॅक्टर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। डाॅक्टर फरार है। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक जहीर खान ने बताया कि मामूरा गांव में रहने वाले मुकेश पाण्डेय की सात वर्षीय बेटी सुनीता पाण्डेय की बीती रात को तबियत खराब हो गयी थी। वह पास में ही क्लीनिक चलाने वाले डाॅक्टर आर इस्लाम के क्लीनिक पर उसे दिखाने गये। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची को एक इंजेक्शन लगाया इंजेक्शन लगते ही वह जोर-जोर से तड़पने लगी तथा थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद डाॅक्टर मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकेश पाण्डेय ने डाॅक्टर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। डाॅक्टर फरार है। इस घटना ने एक बार फिर से जिले में कुकुरमुत्ते की तरह फैले झोलाछाप डाॅक्टरों की भूमिका को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सूत्रों का दावा है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उनके कार्यालय के लोग इन डाॅक्टरों से मोटी रकम लेकर इन्हें आश्रय दे रहे हैं।

यह भी देखे:-

पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी, टैक्सी चालक से लाखों की ठगी
25000 के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार,गैंगस्टर एक्ट के मामले में चल रहा था फरार
पुलिस के हत्थे चढ़े दुजाना गैंग के आठ सदस्य
मोबाइल टॉवर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
तीन युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अपाचे सवार बदमाशों का आतंक : हथियार के नोंक पर मेडिकल एजेंट से लूट
UPDATE : रबूपुरा डबल मर्डर मामले में 8 पर मुकदमा दर्ज
सुंदर भाटी के भतीजे अनिल भाटी की रिहाई, पुलिस अलर्ट मोड में; गैंगवॉर की आशंका बढ़ी
OLX पर लूटी मोबाईल बेचने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश, पांच गिरफ्तार
लाखों रुपए लेकर भी ठीक से नहीं की मकान की मरम्मत, दो छत गिरी, मुकदमा दर्ज
विस्तृत खबर : महिला की निर्ममता से हत्या, जांच में जुटी पुलिस, फोरेंसिक  और डॉग स्क्वायड  की टीम मौ...
एसटीएफ ने किया आईपीएल में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
छात्रों को गांजा सप्लाई करने वाला गिरोह का पर्दाफाश , गांजे की बड़ी खेप पकड़ी
#News Flash : सनसनी , सपा नेता के बेटे की कार में मिली लाश
बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता को मारी गोली, हालत नाजुक
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ शातिर बदमाश