UPDATE : दो सगे भाइयों के मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार
नोएडा : सेक्टर – 49 थाना क्षेत्र के बरौला गाँव में सोमवार की शाम दो सगे भाइयों के दोहरे हत्याकांड में दो नामजद अभियुक्त गुल्लू उर्फ़ गुलशन तथा ओंकार को सेक्टर 49 पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने दी। गिरफ्तार दोनों आरोपी बाप बेटे हैं ।
थाना प्रभारी ने बताया कि दो माह पूर्व क्रिकेट खेलने को लेकर उमेश व योगेश्वर से गुल्लू व जितेन्दर का झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश के चलते बीती रात को दोनों भाइयों की हत्या कर दी गयी। इस घटना के चलते बरौला गांव में दहशत का माहौल है। इस मामले में मृतकों के पिता रमेश शर्मा ने थाना सेक्टर-49 में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
इधर आज मृतक भाईयों के परिजन व गांव वासियो ने सेक्टर 49 कोतवाली के सामने मृतक भाइयों का शव रख कर प्रदर्शन किया। इस दौरान गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे आला अधिकारीयों ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
