मशहूर बुजुर्ग चित्रकार वर्षों से नाबालिग के साथ कर रहा था डिजिटल दुष्कर्म, पुलिस ने किया , जानिए क्या होता है  डिजिटल दुष्कर्म 

नोएडा: यहाँ के सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र में डिजिटल दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। 81 साल का एक मशहूर बुजुर्ग चित्रकार पिछले सात वर्षों से एक नाबालिग के साथ डिजिटल दुष्कर्म की घिनौनी हरकत कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को इलाहाबाद के रहने वाले  बुजुर्ग चित्रकार मौरिस राइडर को सेक्टर-46 स्थित उसके घर  से गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, मौरिस पहले हिंदू था जो बाद में  ईसाई धर्म अपना  लिया। करियर को और बेहतर बनाने के लिए मौरिस करीब 22 साल पहले अपनी पत्नी के साथ इलाहाबाद से नोएडा आया था। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मौरिस राइडर के यहां रहने वाली एक 17 साल की किशोरी ने संबंधित कोतवाली में दर्ज कराए गए केस में बताया कि जब वह 10 वर्ष की थी, तब मौरिस उसके पिता से लालन-पालन की बात कहकर उसे अपने घर ले आया और उसका यौन शोषण करने लगा। जब वह इसका विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी।

डीसीपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। सामान्य दुष्कर्म का मुकदमा आरोपी  के खिलाफ पंजीकृत किया जा रहा है। वहीं एसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि इंटरनेट पर अश्लील वीडियो दिखाकर आरोपित किशोरी के प्राइवेट पार्ट को छूता था।

पुलिस को सौंपी रिकार्ड की गई आडियो

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किशोरी ने घटना से संबंधित एक आडियो पुलिस को सौंपी हैं। रिकार्डिंग से स्पष्ट हो रहा है कि आरोपी  ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसने रिकार्डिंग इसलिए की थी, ताकि लोग उस पर विश्वास करें। पीड़िता को मेडिकल एक्सामिनेशन के लिए अस्पताल भेजा गया है।

क्या होता है डिजिटल दुष्कर्म

एसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि डिजिटल दुष्कर्म का मतलब यह नहीं कि किसी लड़की या लड़के का शोषण इंटरनेट के माध्यम से किया जाए। यह शब्द दो शब्द डिजिट और दुष्कर्म से बना है। अंग्रेजी के डिजिट का मतलब जहां अंक होता है, वहीं अंग्रेजी शब्दकोश के मुताबिक अंगुली, अंगूठा, पैर की अंगुली इन शरीर के अंगों को भी डिजिट से संबोधित किया जाता हैं। यानी वह यौन उत्पीड़न जो डिजिट से किया गया हो, तब उसे ‘डिजिटल दुष्कर्म’ कहा जाता है।

यह भी देखे:-

रिटायर्ड कर्नल से साइबर अपराधियों ने 1 लाख 70 हजार रुपए ठगा
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन गिरफ्तार
शामली में गिरफ्तार हुए भाजपा नेता के हत्यारोपी, 50 हज़ार का था ईनाम
ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 10 गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10 लाख रुपये का 51 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
देर रात घर लौटते समय बदमाशों ने वकील को मारी गोली, पुलिस को आपसी रंजिश का शक
आबकारी विभाग ने की छापेमारी
दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
बेटी ने दूसरी जाति के लड़के से शादी की तो परिजनों ने उठाया ये खौफनाक कदम
अवैध असलाह के साथ वांटेड बदमाश गिरफ्तार
क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में की थी हत्या, तीन ईनामी गिरफ्तार
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ ई रिक्शा चोर
डॉक्टर ने पड़ोस की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित
मोबाईल शॉप की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
जानिए क्यों, बीएमडब्लू कार मालिक ने खुद रची थी कार लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश