परिवार को नशीला पदार्थ खिला बहू फरार, चार की हालत बिगड़ी
ब्रेकिंग : ग्रेटर नोएडा थाना दनकौर के जुनैदपुर गांव में चार एक ही परिवार के चार लोगों की बेहोशी की हालात में चारों को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक घर की बहू ने सब्जी में नशीला पदार्थ मिलाकर बच्चों समेत रविंद्र नाम के शख्स के साथ कहीं चली गई है। पुलिस को इस सम्बन्ध में तहरीर मिल गयी है। पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया थाना दनकौर क्षेत्र के अन्तर्गत जुनैदपुर ग्राम के 01 ही परिवार के 03 भाईयों व उनकी माता जी को खाना खाने के बाद बहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें सभी पीड़ितों की हालत स्थिर बनी हुयी है, प्रथम दृष्टया घर की बहू ने सब्जी में नशीला पदार्थ मिलाकर खाना खिला दिया और अपने बच्चे के साथ ग्राम के ही व्यक्ति के साथ कही चली गयी है। इस प्रकरण के सम्बन्ध में थाना दनकौर पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मीडिया सेल
गौतमबुद्धनगर पुलिस।
