ग्रेटर नोएडा की दो युवतियों ने भागकर शादी रचाई , फिर क्या हुआ ? जानिए

ग्रेटर नोएडा :  यहाँ के दनकौर क्षेत्र की  दो ममेरी फुफेरी  बहनों को आपस में प्यार हो गया। घर से भागकर दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली, फिर वापस नहीं लौटीं, बल्कि दिल्ली में किराए पर कमरा लेकर रहने लगीं। घरवालों ने पुलिस को लापता होने की सूचना दी तो पुलिस ने दोनों लड़कियों को ढूंढ निकाला। थाने में घरवालों के सामने लड़कियों से बात की गई, दोनों एक साथ रहने को अड़ी हैं। घरवालों के समझाने पर भी वह नहीं मानीं।

पुलिस ने दोनों लड़कियों को उनके मनचाहे स्थान पर सुरक्षा के साथ भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि लड़कियां ममेरी-फुफेरी बहन हैं। थाने में दोनों के परिजन आपस में लड़ते नजर आए।

पति-पत्नी की तरह रहती मिलीं दोनों लड़कियां
दनकौर पुलिस पिछले महीने से दोनों लड़कियों को ढूंढने में लगी थी। रविवार रात इन्हें दिल्ली से बरामद कर लिया गया। एक लड़की दुल्हन की वेशभूषा में थी और उसके साथ रह रही दूसरी लड़की दूल्हे के रूप में मिली। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से एक दूसरे से शादी की है और एक साथ ही रहना चाहती हैं।

घरवालों से बोलीं- हम बालिग हैं, दबाव न बनाएं
जब दोनों लड़कियों को दनकौर कोतवाली लाया गया तो उनके घरवाले भी यहां पहुंच गए। उन्होंने लड़कियों को खूब समझाया पर दोनों ने साफ कह दिया कि हम बालिग हैं, सोच समझकर अपनी मर्जी से फैसला लिया है। हम पर दबाव न बनाया जाए।

ममेरी-फुफेरी बहन हैं दोनों लड़कियां
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती 20 अप्रैल को गायब हो गई थी। परिजन उसको कई दिन तक तलाशते रहे। कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। उधर, दिल्ली के अंबेडकर नगर के थाना क्षेत्र से भी उसी दिन एक और युवती गायब हुई थी। युवती नहीं मिली तो अंबेडकर नगर थाने में उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों लड़कियां आपस में रिश्ते में बहन थीं। बागपुर गांव की लड़की अंबेडकरनगर से गायब हुई युवती उसके मामा की लड़की है।

एक ही दिन दोनों लापता हुईं, तो गहराया शक
दोनों के एक ही दिन गायब होने से शक हुआ तो ढूंढना शुरू किया गया। पता चला कि आपस मे बात करने के बाद गायब हुई थीं। जब पुलिस ने ढूंढ लिया तो पूछताछ में पता चला कि दोनों दिल्ली में एक मंदिर में मर्जी से शादी के लिए घर से भागी थी, फिर वापस नहीं लौटीं और किराए पर रहने लगी थीं।

दनकौर इंस्पेक्टर राधा रमण सिंह ने बताया कि दोनों युवतियां समलैंगिक हैं, शादी कर ली है। दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से एक-दूसरे के साथ ही रहना चाहती हैं। उन्हें एक दूसरे के साथ परिचित रिश्तेदार के साथ सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

यह भी देखे:-

स्थानीय लोगों को सस्ती दरों पर इलाज व शिक्षा नहीं मिलने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन करेंगा पैदल मार्...
बकाया भुगतान कर ओसी ले और खरीदारों के नाम रजिस्ट्री करे बिल्डर
पत्रकार की पत्नी की मौत, डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप , डीएम ने दिये जांच के आदेश
जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित परिवारों हेतु बनाए गए शरणा...
अगर आप शस्त्र लाइसेंस धारक हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें 
एनटीपीसी दादरी में विश्वकर्मा पूजा, "एक कदम प्लास्टिक वेस्ट मुक्त भारत’’ का किया गया व्यापक प्रचार-प...
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में तिरंगा रोशनी से नहाया ग्रेनो प्राधिकरण दफ्तर
दादरी टोल प्लाजा के बाउंसरों की दबंगई के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री करा...
शन्हा दीवान ने लंदन विश्वविद्यालय में पाया दूसरा स्थान , करप्शन फ्री इंडिया ने किया सम्मानित
जेपी इंटरनेशनल स्कूल को नैबेट मान्यता प्राप्त, शैक्षिक उत्कृष्टता की ओर एक और कदम
किसान एकता संघ ने कोरोनावायरस के संबंध में जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन
हर्षिका ने "बॉलीवुड मिस इंडिया" खिताब जीतकर गलगोटिया विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया
Mega camp will organize on 2 Feb 2020 by ISPC
4 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
देखें VIDEO, प्रेमी के ख़ुदकुशी के बाद प्रेमिका का खौफनाक कदम
किसानों ने तीन काले कानून के विरोध में ग्रेटर नोएडा में किया विरोध प्रदर्शन