एकेटीयू की सम सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होंगे 1 लाख 15 हजार परीक्षार्थी

  • पूरे प्रदेश में बनाये गये 117 केंद्र, 25 मई से 15 जून के बीच होगी परीक्षा

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सत्र 2021-22 की सम सेमेस्टर स्नातक एवं परास्नातक के रेगुलर एवं कैरीओवर की परीक्षा 25 मई से 15 जून तक होगी। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 117 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में करीब 1 लाख 15 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी।

ऑब्जर्वर की तैनाती

परीक्षा की सुचिता को बनाये रखने के लिए हर केंद्र पर दो-दो आब्जर्वर की तैनाती की गयी है। परीक्षा के दौरान आब्जर्वर केंद्र पर रहेंगे। पूरे प्रदेश में परीक्षा के लिए संभावित 117 केंद्रों का निर्धारण किया गया है, जिस पर करीब 1 लाख 15 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय में परीक्षा के लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी है। परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन के पालन का निर्देश दिया गया है।

मूल्यांकन तेज करने का निर्देश

कुलपति प्रो0 प्रदीप कुमार मिश्र ने 22 मार्च से 12 अप्रैल के बीच हुई विषम परीक्षा सेकेंड फेज की कॉपियों के मूल्यांकन को तेज करने का निर्देश दिया है। कॉपियों का मूल्यांकन पूरे प्रदेश में बने 80 केंद्रों पर किया जा रहा है। जहां परीक्षकों के साथ ही मुख्य परीक्षक भी मूल्यांकन कर रहे हैं।

डिजिटली जांची जा रही कॉपियां

कॉपियों का मूल्यांकन डिजिटली किया जा रहा है। परीक्षक कॉपियों को कम्प्यूटर में जांच कर वहीं नंबर दे रहे हैं। इसके लिए कम्प्यूटर लैब को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।

हेड परीक्षक कर रहे क्रॉस चेक

गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन के लिए हर केंद्र पर मुख्य परीक्षक भी बनाये गये हैं जो कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे हैं। मुख्य परीक्षक प्रथम परीक्षक की जांची कुछ कॉपियों का फिर से मूल्यांकन कर रहे हैं, जिससे कि गुणवत्ता की जांच हो रही है। करीब 200 मुख्य परीक्षक बनाये गये हैं। अब तक करीब आठ लाख कॉपियों में से छह लाख का मूल्यांकन किया जा चुका है।

यह भी देखे:-

एलन मस्क: दुनिया की भूख मिटाने को तैयार टेस्ला चीफ, मैं छह अरब डॉलर देने को तैयार -एलन मस्क
कांवड़ यात्रा 2024: गौतमबुद्ध नगर के स्कूल इन तीन दिन के लिए बंद, जानिए क्यों
आईआईएमटी कॉलेज की छात्रा कोईना सिंह बनी स्टेट झारखंड एंबेसडर
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
Pollution News: दिल्ली-यूपी, हरियाणा में बढ़ रहा प्रदूषण, एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में रक्तदान शिविर
ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स मे रोजगार मेला
डीपीएस ग्रेटर नोएडा में इंटर डीपीएस फ़ुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
“इट्स ओके” वर्कशॉप में झलकी संवेदना और संबल की मिसाल, विशेष जरूरतों वाले बच्चों के अभिभावक हुए भावना...
आईटीएस डेंटल कॉलेज  में वल्र्ड रेडियोलोजी  डेे का आयोजन
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी प्रोफेसर कुलदीप मलिक ने थामा कांग्रेस का हाथ
जेपी इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 12वीं कक्षा का रिजल्ट रहा 100%
आईआईएमटी कॉलेज में एल्विश यादव का धूमधाम से स्वागत, नई वेब सीरीज़ "औक़ात से बाहर" का प्रमोशन — छात्र...
शारदा यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय फेस्ट "कोरस" आज से शुरू, 28 देशों के छात्र दिखाएंगे संस्कृति का रंग
नोएडा और ग्रेटर नोएडा नॉलेज एंड इनोवेशन हब एनजीएन ज्ञान और नवाचार क्लस्टर गठन
एकेटीयू में 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन