जेपी इंटरनेशनल स्कूल में अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा : जेपी इंटरनेशनल स्कूल में सिनेमाई-2017 जेपीआईएस के लाइट, कैमरा एक्शन फिल्म क्लब द्वारा वार्षिक फिल्म समारोह का उद्घाटन यूपी फिल्म डेवलपमेन्ट काउंसिल के उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी ने किया। यह कार्यक्रम 14 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें सभी छात्रों को उनके संज्ञानात्मक शिक्षा के एक भाग के रुप में सर्वश्रेष्ठ सिनेमाई कार्य दिखाए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गौरव द्विवेदी ने कहा कि जेपीआईएस की विचारधारा से बहुत प्रभावित हूं, क्योंकि यह एक सर्वश्रेष्ठ माध्यम है जो छात्रों को सामाजिक सद्भावना के लिए प्रेरित करता है।

प्रधानाचार्य हीमा शर्मा ने कहा कि हम सभी शिक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं और हमारी वार्षिक फिल्म महोत्सव उस दिशा में एक और कदम है, क्योंकि सिनेमा संचार का एक बहुत ही शक्तिशाली माध्यम है और हमें गर्व है कि हमने कुछ बेहतरीन फिल्मों का आयोजन विद्यार्थियों के लिए किया। गांधी जयंती समारोह के तहत रिचर्ड एटनव्यरो द्वारा निर्मित गांधी फिल्म से शुभारम्भ हुआ, जो गांधी जी के जीवन और कार्यों को समर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि थी।

अन्य चयनित फिल्मों में आईएम कलाम, बुधिया सिंह- बार्न टू रन, इन परसुट ऑफ हैप्पिनेस, सचिन-अ-बिलियन ड्रीम, लाइफ ऑफ पाई, निल बटे सन्नाटा, स्कूल ऑफ रॉक, द ग्रेट डिबेटर, द थ्योरी ऑफ एव्रीथिंग,स्टैंड एण्ड डिलिवर, सेवन पाउंड्स आदि थे, कार्यक्रम में साथ में चैयरमैन रोशन अग्रवाल, अरुण केडिया अध्यक्ष, अमित सक्सेना उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार शैक्षणिक सलाहकार, रितेश शर्मा, उप-प्रधानाचार्य, हर्षिता वर्मा मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : सीबीएसई 12 वीं के नतीजे घोषित, जानिए किस स्कूल का क्या रहा परिणाम,कौन बना टॉपर
सैल्वेशन ट्री स्कूल में विजन कास्टिंग दिवस समारोह आयोजित
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान: रयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने साकीपुर में किया वृक्षारोपण, समाज और...
अधिकारियों ने स्कूल बसों की जांच कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में समसारा स्कूल ने फिर मारी बाजी और प्राप्त किया गोल्ड मेडल
सेंट जोसफ स्कूल में क्रिसमस पर रंगारंग कार्यक्रम
जी डी गोयनका स्कूल में ईद असेंबली का आयोजन
समसारा विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की गरिमामयी ध्वनि, देशभक्ति गीतों और नृत्य से गूंजा परिसर
दीपावली के उपलक्ष्य में सिटी हार्ट में हुई पूजा अर्चना
जीएल बजाज में पीजीडीएम बैच 2021-23 के छात्रों के लिए "ई-सेल का परिचय" का आयोजन
INITIATIVE OF RYAN ASTRONOMY CLUB - INTERVIEW WITH THE SUN
भारतीयम स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव "संस्कार उत्सव"
उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का कायाकल्प और किशोरियों में माहवारी जागरूकता की नई पहल
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल: ऑनलाइन मनाया गया पृथ्वी दिवस का उत्सव
दनकौर पुलिस ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारा दायित्व है - नरेंद्र श्रीवास्तव