ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इटहैरा  व छोटी मिलक में अवैध कब्जों पर चलाया बुल्डोजर

  • दोनों जगहोें से करीब 10 एकड़ जमीन से हटाया अतिक्रमण
  • किसानों के छह फीसदी भूखंडों के लिए आवंटित है यह जमीन
  • खाली कराई गई जमीन की कीमत करीब 20 करोड़ का अनुमान

 

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आज मंगलवार को इटैहरा व छोटी मिलक में प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण ने दोनों जगहों से करीब 10 एकड़ जमीन पर बने अवैध कब्जे को ढहा दिया। दोनों जगहों पर खाली कराई गई जमीन की कीमत करीब 20 करोड़ होने का आकलन है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी सचिन कुमार सिंह की अगुवाई में मंगलवार दोपहर डीजीएम केआर वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक एनके जैन व पूरी टीम पुलिस बल के साथ इटैहरा पहुंच गई। कॉलोनाइजर इटैहरा के खसरा नंबर 340 की एक हेक्टेयर से अधिक जमीन पर अवैध कालोनी काटने की कोशिश कर रहे थे। बाउंड्री वॉल बना लिए थे। प्राधिकरण की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक कार्रवाई कर जमीन को खाली करा लिया। ओएसडी सचिन कुमार सिंह ने वहां मौजूद लोगों को दोबारा कब्जाने की कोशिश करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके बाद प्राधिकरण की टीम छोटी मिलक पहुंची। वहां रोड के किनारे खाली जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को ढहा दिया। प्राधिकरण की पूरी जमीन को खाली करा लिया। डीजीएम केआर वर्मा ने बताया कि इन दोनों जगहों की जमीनों पर किसानों के लिए छह फीसदी आवासीय भूखंडों का आवंटन हो चुका है। इस दौरान स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात रहे। वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में जमीन कब्जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने हर वर्क सर्किल को अपने एरिया में जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए कड़ी नजर रखने और अतिक्रमण की सूचना मिलते ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी देखे:-

आई आई ए ग्रेटर नोएडा और श्रम विभाग ने मिलकर श्रम सेस से जुड़े मामलों का निस्तारण किया
बोर्ड एग्जाम का तनाव न बन जाए मानसिक बोझ, शारदा अस्पताल के विशेषज्ञ ने दिए तनावमुक्त रहने के सुझाव
भीषण गर्मी में बिजली संकट से बेहाल दादरी: "जय हो" संस्था के नेतृत्व में प्रदर्शन, 21 जून से भूख हड़त...
अग्नि-5 मिसाइल से क्यों चिंतित हुआ चीन , भारत की मिसाइलों में कितना है दम
भारतीय किसान क्रांति ने पैरालिंपियन डीएम सुहास एल वाई  को किया सम्मानित 
जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल के छात्रों का राजघाट में शैक्षणिक भ्रमण
कल का पंचांग, 2 जुलाई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
सुंदर भाटी गैंग के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
यातायात नियमों के प्रति बच्चों  को जागरूक करने की नोएडा ट्रैफिक  पुलिस की पहल ,  बिगिनिंग  मिशन एजुक...
कल का पंचांग 14 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
प्रजनन न्याय पर भी दिव्यांगजनों का अधिकार हो सुनिश्चित: गलगोटियास विश्वविद्यालय में कार्यशाला का आयो...
ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब का नेक अभियान: बिना हेलमेट वालों को बांटे मुफ्त हेलमेट, लगाईं रिफ्लेक्टर...
प्रसपा की रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक
बाल दिवस पर बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, कविता–गीत–चित्रकला में चमके नन्हें सितारे; गुरुकुल...
बदल जाएगा WhatsApp वॉइस रिकॉर्डिंग का तरीका, जानें क्या होगा फायदा?
न्यायिक अधिकारियों ने किया बाल संप्रेक्षण गृह ,बाल कल्याण समिति व जिला प्रोबेशन कार्यालय का निरीक्षण