आईईसी कालेज में टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में प्रदेश सरकार की महत्वाकांशी योजना डिजीशक्ति के तहत सभी कोर्सो के अंतिम वर्षों के छात्रों को मुफ्त टेबलेट वितरित किये गये। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार तथा डा. भानु प्रताप सिंह सागर ने मुख्य अतिथि जिले के समाज कल्याण अधिकारी श्री शैलेद्र बहादुर सिंह का स्वागत किया। मुख्य अतिथि जिले के समाज कल्याण अधिकारी श्री शैलेद्र बहादुर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश युवा इलेक्ट्रानिक गैजेटस का दुरूपयोग कर रहे हैं । जिसके कारण उनकी उत्पादन क्षमता बहुत कम हो रही है जो उनके जीवन को प्रभावित करती है इसलिये सभी युवाओ को इलेक्ट्रानिक गैजेटस का सही दिशा में उपयोग करना चाहिये अन्यथा ये देश एवं समाज के लिये गंभीर खतरा साबित हो सकती हैं।

कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर विपिन कुशवाहा ने बताया कि संस्थान द्वारा संचालित सभी कोर्सों के अंतिम वर्षों के छात्रों को प्रदेश सरकार की महत्वाकांशी योजना डिजीशक्ति के तहत मुफ्त टेबलेट वितरित किये गये । टेबलैट पाकर सभी छात्रों के चेहरे खिल उठे। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार, डीन एकेडमिक्स डा. बी शरण, सीएफओ श्री अभिजीत कुमार ने छात्रों को शुभकामनायें देकर टेबलैट वितरित किये। इस अवसर संस्थान भारी संख्या में छात्र तथा शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

यह भी देखे:-

आईईसी कॉलेज में शिक्षक विकास कार्यक्रम: नवाचार के लिए विजेता शिक्षकों को नगद पुरस्कार से सम्मानित
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया अमृत महोत्सव का आयोजन
डीएम ने नोएडा -ग्रेटर नोएडा के सरकारी व प्राइवेट स्कूल के 12 वीं कक्षा तक बंद करने का आदेश दिया
गालगोटियास यूनिवर्सिटी ने यूनाइटेड अरब अमीरात यूनिवर्सिटी (UAEU) के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के प्राध्यापक द्वारा संरचित पुस्तक डिज़ाइन कम्पेंडीयम का हुआ विमोचन
जीएल बजाज संस्थान में एनवीडीया एआई लर्निंग एंड रिसर्च सेंटर का इसरो के एक्स चेयरमैन डॉक्टर के. सिवा...
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान ने मनाया 'अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस
ग्यारहवीं कक्षा के मेधावी 239 विद्यार्थियों को सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया
लॉयड बिजनेस स्कूल में अठारहवें पीजीडीएम दीक्षारंभ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, युवा नेतृत्व को मिल रहा...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय   में "बिग डेटा एनालिटिक्स  पर वेबिनार 
Diwali 2021 Delhi Metro: आज रात को 10 बजे तक ही मिलेगी मेट्रो की अंतिम सेवा, डीएमआरसी ने जारी किया श...
शारदा स्कूल ऑफ़ डेंटल साइंस ने ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी दिवस मनाया
सरदार पटेल सेवा समिति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह
जीएनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान में पीजीडीएम के नए छात्र-छात्राओं के लिए चार दिवसीय ओरिएंटेशन प्रो...
शारदा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन
सिटी हार्ट अकादमी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस