गलगोटिया में महाराणा प्रताप जयंती को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया

आज  गलगोटियाज विश्वविद्यालय के पॉलिटैक्निक विभाग ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। पॉलिटेक्निक स्कूल के प्रिंसिपल मोहित गहरवार ने कहा कि आज हम उन देश भक्तों को नमन कर रहे हैं जिन्होंने देश की खातिर अपने जीवन को बलिदान कर दिया। देश की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिये। डाॅ० मीनाक्षी ने कहा कि महान देश भक्तों को पूरा राष्ट्र आज नमन कर रहा है। आज हम जो कुछ भी हैं उन्हीं की बदौलत हैं। महाराणा प्रताप के संघर्षमय जीवन की एक-एक घटना हम सबके लिये अनुकरणीय है। डाॅ० ए० राम पाण्डेय के संरक्षण में एन एस एस यूनिट-३ (साथना-पथ) के विद्यार्थियों ने अपनी काव्य रचनाओं से महान देश भक्त महाराणा प्रताप को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। शिक्षक और कवि भगवत प्रशाद शर्मा ने भी देश भक्ति की कविताओं का पाठ करके सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रो0 देवेश शर्मा ने लाजवाब पंक्तियाँ “तू भी राणा का वंशज मैं भी हूँ राणा का वंशज फेंक जहां तक भाला जाये सुनाकर खूब तालियाँ बटोरी। कार्यक्रम की शुरुआत में नूतन आनन्द दोहरे, राशिद खान, आरती राजबाला, बी० एम० सिंह, शिखा, पुनीत, प्रशांत, अमित, सुरेन्द्र, नरेश आदि ने माँ सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित की। वंदना, अभिषेक, अमिताभ ने सरस्वती वन्दना करके कार्यक्रम की शुरुआत की। विवेक, हर्षित, हिमान्शु और अंसुल ने देश भक्ति का गीत ऐ मेरे वतन के लोगों ज़रा आँख में भर लो पानी गाकर सभी की आँखो को नम कर दिया। पवन मिश्रा और करूणा शर्मा ने भी देश भक्ति की रचनाएँ सुनायी। चमन और मीशा शर्मा ने अपने संबोधन में वतन के रखवालों को नमन किया। और कहा कि सारा देश सदैव उन महान देश भक्तों का ऋणि रहेगा। कैहान खालिद ने मंच संचालन का किया।

यह भी देखे:-

ब्रिटिश विश्वविद्यालय से कॉस्मेटोलॉजी में डॉक्टरेट अर्जित करने वाले भारत के पहले कॉस्मेटोलॉजिस्ट बने...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट, रास्ता साफ एनएचएआई इसका निर्माण करेगा
बोधि तरु इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं के छात्र-छात्राओं को दी गई भावपूर्ण विदाई
ऑपरेशन कराने अस्पताल में एडमिट मरीज निकली कोरोना पॉजिटिव , मची अफरा तफरी, डॉक्टर व स्टाफ क्वारंटाइन ...
Women Reservation Bill: राहुल ने नई संसद की तारीफ, महिला आरक्षण बिल को कहा अधूरा
नींद की झपकी आने से हौंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी एक की मौत 4 घायल
Lakhimpur Kheri : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आठ लोगों की नृशंस हत्या हुई है, सभी आरोपियों के खिलाफ होनी च...
मोदी-कमला हैरिस की मुलाकात: अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने पाक को माना आतंकियों का ठिकाना
सुप्रीम कोर्ट : कोरोना से हुई मौतों के मामलों में मुआवजा देने को लेकर आएगा अंतिम फैसला
Covid Vaccine: स्वास्थ्य मंत्रालय ने निजी अस्पतालों में अलग-अलग वैक्सीन लगवाने के लिए तय किए रेट
जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
हाईकोर्ट ने अदालतों के अंतरिम आदेश 17 अगस्त तक बढ़ाए
किसान आंदोलन या उपद्रव, आखिर क्या है माजरा !
आंध्र प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने काकीनाडा में लाइफियस फार्मा की पेनिसिलिन-जी निर्माण सुविधा का कि...
प्रिंसिपल सेक्रटरी औधगिक विकास से मिले नेफोवा के पदाधिकारी, बायर्स की समस्या सामने रखी 
गौतमबुद्ध नगर कोरोना अपडेट, पिछले 24  घंटे में पांच की मौत