स्कूलों में मनाया मदर्स डे, बच्चों ने दिखाया अपना टैलेंट

स्कूलों में मनाया मदर्स डे, बच्चों ने दिखाया अपना टैलेंट

बिलासपुर(ख़ालिद सैफी):ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर में स्थित बोधि तरु स्कूल में बड़ी धूमधाम से मदर्स डे मनाया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ममता पाठक रही। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रिंसिपल रीना गुप्ता व मुख्यअतिथि ममता पाठक ने दीप प्रज्वलित किया।इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी माताओं का मन मोहने के लिए सुंदर सुंदर नृत्य की प्रस्तुत की और अपने बच्चों का प्यार देखकर माताओं की आंखों में आंसू छलक आए।छात्र छत्राओं ने डांस ,संगीत, नाटक और बहुत से कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी अपनी माताओं का मन मोह लिया और उनको मातृ दिवस की बधाइयां दी।स्कूल में मातृ दिवस (मदर्स डे) के अवसर पर सुबह से ही छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, साथ ही बच्चों को (मदर्स डे) का महत्व बताया गया ।वहीं छात्र-छात्राओं द्वारा ‘माँ मेरी माँ, तू कितनी अच्छी है’ गीत के माध्यम से नृत्य प्रस्तुत किया गया । मुख्य अतिथ ममता पाठक ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि माँ की ममता और प्यार को सम्मान देने के लिए वैसे तो कोई विशेष दिन नई होता। मगर फिर भी इस को एक उत्सव के रूप में 8 मई को मनाया जाता है। यह दिन माताओं के योगदान को सम्मानित करने, मातृ बंधनों के प्रयासों और हमारे समाज में माताओं को धन्यवाद करने का दिन हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया में एक बच्चे का उसकी मां के साथ रिश्ता बहुत ही प्यारा और खास होता है।दुनिया में माता पिता का दर्जा हमेशा सबसे ऊपर होता है। इसलिए अपने माता-पिता को हमेशा हर वह खुशी देनी चाहिए जिनके वह हकदार है।स्कूल की प्रिंसिपल रीना गुप्ता ने कहा कि मां और बच्चों के प्यार भरे रिश्ते के बराबर कोई दूसरा रिश्ता नहीं हो सकता। स्टूडेंट्स द्वारा पेश किए गए रंगारंग कल्चरल कार्यक्रम की सभी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि बालक की पहली गुरु उसकी मां होती है। कार्यक्रम में बच्चों को जीवन में मां का महत्व व उसके बलिदान के बारे में बताया। इस कार्यक्रम के मौके पर सैकड़ों अभिभावक व स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

भारतीय सर्व धर्म संसद के 15 वीं वार्षिक सम्मलेन में जुटे धर्म गुरु, प्रेम सद्भाव का दिया सन्देश, विश...
शराबी पिता से नाराज बेटे ने नहर में लगाई छलांग
RYANITES GREATER NOIDA ATTENDING  BEYOND BREAKING NEWS (BBN) WORKSHOP AT MUMBAI
DU Exam Form 2021: यूजी, पीजी और प्रोफेशनल के स्टूडेंट्स के लिए डीयू ने जारी किया नोटिफिकेशन, 28 फरव...
दो रनवे के साथ जेवर एयरपोर्ट पर शुरू होगी उड़ान
दिशा स्कूल, अल्फा-1 में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर, 150 लोगों ने कराई जांच
बिल्डर-बायर्स विवाद को हल करने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ की बड़ी पहल
बसंत पंचमी के पावन पर्व पर ग्रेटर नोएडा की गंधर्व सोसायटी में मां शारदे के पूजन का कार्यक्रम हुआ।
ईस्टर्न पेरिफेरल पर सड़क हादसा, एक कि मौत
दिव्यांग बच्चों के लिए योगी सरकार की अनूठी पहल: प्रदेश में चल रहे हैं 16 विशेष विद्यालय, 1680 बच्चे ...
अवैध अड्डों से खरीद कर मदिरा का सेवन ना करें, जिसमें मिथाइल एल्कोहल हो सकता है, जिला प्रशासन ने जारी...
सपाइयों ने पुण्यतिथि पर मान्यवर काशीराम को दी श्रद्धांजलि
ग्रेटर नोएडा में होगा राष्ट्रीय संगीत सम्मलेन
श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, भजनों की धुन पर झूमे भक्त
COVID19: डेल्टा-2 और गामा-1 में बनाया गया शेल्टर होम, कोरोना से जूझ रहे गरीबों के लिए....
बंदी छोड़ दिवस और दीपावली पर्व पर गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में श्रद्धा और उल्लास का संगम