बच्चों ने प्रतियोगिता में किया ‘मां’ की ममता का बखान

बच्चों ने  प्रतियोगिता में किया ‘मां’ की  ममता का बखान

बिलासपुर(ख़ालिद सैफी):शनिवार को एचएस दिशा पब्लिक स्कूल बिलासपुर परिसर में मदर्स डे के उपलक्ष में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य समाज के उन हिस्सों को छूने का प्रयास रहा जो देश के लिए आज भी महत्वपूर्ण विषय हैं।इस चित्रकला प्रतियोगिता में क्षेत्र के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।इस दौरान चित्रकला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बच्चों ने मां पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसी कड़ी में बच्चों की मम्मियों की गायन प्रतियोगिता हुई।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि संजय चौधरी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण, जल संरक्षण समाज के लिए चुनौती है। यदि बेटियों को बचा लिया तो उन्हें किसी अभियान की आवश्यकता नहीं है। एक बेटी कई पीढ़ियों को शिक्षित करती है। वहीं, प्रदूषण भी देश के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। हमें सभी को जागरूक होने व आसपास के लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। हमें प्रत्येक वर्ष अभियानों के माध्यम से पौधरोपण करना चाहिए। वहीं, पेयजल मानव जीवन समेत पृथ्वी पर जीव जगत के लिए महत्वपूर्ण है। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता का प्रयास किया। इसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने हिस्सा लिया।स्कूल की प्रधानाचार्य आभा कटियार ने बताया कि शिक्षा ही सबसे बड़ा धन है। सभी बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाना चाहिए। वहीं शिक्षा के महत्व पर आधारित एक प्रश्नानोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।स्कूल के डायरेक्टर सचिन चेची ने बताया कि मदर्स डे अवसर पर बच्चों ने कविता और गीतों केे माध्यम से मां को याद किया। गुरुजनों ने बच्चों को मां का महत्व समझाया और उनके योगदान को सराहा।इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर सचिन चेची
सुजाया सिंहा ,वैशाली सिंहा , चंचल जैन , संदीप भाटी, अरुण नागर,रूही , शिवालक, प्रियंका कुशवाहा, शैलेन्द्र, रेनू, रविकांत, अमित, शिवानी, अमीषा सचिन भाटी, पवन आकांक्षा, आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

मेडिकल डिवाइस पार्क का ड्रा कल 5 अप्रैल  बुधवार को, GRENONEWS YouTube  CHANNEL पर होगा सीधा प्रसारण 
गौशालाओं में चारा-पानी, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाएं हों मजबूत : महेश कुमार शुक्ल
गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी छात्रों का सम्मान, शिक्षक दिवस की उमंग से गूंजा ग्रेड्स...
ग्रेटर नोएडा में जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल वॉलीबॉल और बास्केटबॉल टूर्नामेंट का समापन,...
भारत का ज्योतिष विज्ञान दुनिया की किसी तकनीक से आगे------ इंद्रेश कुमार प्रचारक (आरएसएस)
ग्रेटर नोएडा : सामूहिक विवाह समारोह में सात जोड़ों ने लिए सात फेरे
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा का अधिष्ठापन समारोह संपन्न, सेवा कार्यों की मिली सराहना
स्प्रीस्टा 25 की भव्य शुरुआत: खेल और सांस्कृतिक जोश से गूंजा एचआईएमटी
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने मनाया तीजमहोत्सव व शपथ ग्रहण समारोह
ग्रेटर नोएडा में दो सड़क हादसे: दूध व्यापारी समेत दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल
पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ गरजा ग्रेटर नोएडा: कैंडल मार्च और निकाले गए मशाल जुलूस
नोएडा में दो सड़क हादसों में दो की मौत, महिला और युवक शामिल
ग्रेटर नोएडा : जिम्स में मेडिकल छात्रों को दिलाई गई 'चरक शपथ'
पांच दिवसीय भारत जल सप्ताह का समापन, उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले समापन संकल्प की शुरुआत है
राष्ट्रीय STEM व रोबोटिक्स प्रतियोगिता में Sparsh के छात्रों का परचम, IIT दिल्ली में हासिल की बड़ी उ...
जीआईएमएस में मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग वैन का फ्लैग-ऑफ, 23 दिसंबर से शुरू होगा पहला जांच शिविर