नोएडा ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 8 मई से, देश भर से 1500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
ग्रेटर नोएडा : जिला गौतमबुद्धनगर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन ताइक्वांडो संघ, गौतम बुद्ध नगर द्वारा कराया जा रहा है।
आज ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ताइक्वांडो संघ, गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष संजय बाली ने बताया टूर्नामेंट का आयोजन शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। इसके लिए कल 7 मई से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। लगभग 17 से 18 राज्यों के 1500 खिलाडी इसमें हिस्सा लेंगे।
नोएडा ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 का विधिवत उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा करेंगे व स्थानीय विधायक तेजपाल नागर करेंगे।
महासचिव समरेंद्र ठाकुर ने बताया प्रतिभागियों को आयु वर्ग के हिसाब से वर्गीकृत किया गया है। इसमें सब जूनियर 6-10 आयु वर्ग, जूनियर 11-14 आयु वर्ग व सीनियर 15 व इससे अधिक आयु वर्ग में बांटा गया है।
इसमें अर्धसैनिक बल – बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी पुलिस के भी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। देश भर से 60 रेफरी बुलाये गए हैं। वहीं मुख्य रेफरी बी. एल. मूर्ति होंगे होंगे। वहीं पहली बार इसमें जूनियर व सीनियर के मैच में सेंसर का उपयोग कर निर्णय दिया जायेगा। इसमें रेफरी का हस्तक्षेप नहीं होगा।
खिलाडियों के रहने व खानपान का प्रबंध ताइक्वांडो संघ, गौतम बुद्ध नगर द्वारा किया जायेगा। 10 मई को चम्पियाँशिप का समापन 2 बजे दोपहर में किया जाएगा। विजेताओं को मेडल से पुरस्कृत किया जाएगा।
