शराब पीने से मना करने पर पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले पति को कोर्ट ने  सुनाई कठोर सजा

ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट ने  ने पत्नी की डंडे से पीट कर हत्या करने के आरोपी पति  बसरुद्दीन निवासी मिर्जापुर गांव रबूपुरा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। केस की सुनवाई के दौरान कुल सात गवाह पेश हुए। आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में पत्नी को पीटता था। केस की सुनवाई अपर जिला जज वेद प्रकाश वर्मा ने की।

जिला शासकीय अधिवक्ता ब्रहमजीत भाटी एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रोहताश शर्मा ने बताया कि 19 सितंबर 2012 को रबूपुरा कोतवाली में अमन निशा  महिला की हत्या के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि महिला की हत्या उसके पति बसरुद्दीन ने डंडे से पीट कर की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया था।

केस की सुनवाई कोर्ट में शुरू हुई। जांच में पुलिस ने यह तथ्य पेश किए कि लोहे के डंडे से महिला को पीटा गया था। महिला व आरोपित की शादी 17 वर्ष पूर्व हुई थी। महिला पूर्व में कई बार पति को शराब पीने से मना करती थी। इसी से नाराज होकर बसरुद्दीन ने पत्नी की हत्या कर दी थी।

कोर्ट ने गवाह एवं साक्ष्यों के आधार पर बसरुद्दीन को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर बीस हजार का आर्थिक दंड लगाया गया है। आर्थिक दंड नहीं देने पर अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सजा सुनाने के बाद बसरुद्दीन छाती पर हाथ रखकर जमीन पर बैठ गया।

यह भी देखे:-

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस विभाग रहा अलर्ट, डीसीपी ने किया पैदल मार्च
ड्रग केस: वानखेड़े, पांच अन्य के खिलाफ ‘जबरन वसूली’ को लेकर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध
दो कारों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग
भगत सिंह जैसा जोश और जज्बा युवाओं को आत्मसात करना होगा:ऋषभ शर्मा
स्कूल बस ने महिला को कुचला, मौत
Petrol-Diesel Price on 30 Oct: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी
गांव की समस्याओं के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्राधिकरण पर हल्ला बोल प्रदर्शन
गौतमबुद्ध नगर : COVID 19 की चपेट में गामा 1 ग्रेनो की नर्स , नोएडा से दो परिवार, बच्चा, डॉक्टर, संख...
पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले में ग्रहणों प्रेस क्लब ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
कामरेड सरदाराम भाटी की श्रद्धांजलि शोक सभा में माकपा नेता वृंदा करात सहित हजारों लोगों ने लिया हिस्स...
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: एनटीपीसी दादरी को नेशनल बायोमास कॉन्फ्रेंस में देश का शीर्ष स...
ग्रेटर नोएडा में शिवपाल यादव का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्...
सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल; परिवार वृंदावन से लौट रहा था
तालाबों का सौंदर्यकरण कराया गया
शारदा विश्वविद्यालय ने नशा मुक्ति रैली आयोजित कर युवाओं में जागरूकता फैलाने का किया प्रयास
RECYCLE MANIA FASHION SHOW AT RYAN GREATER NOIDA