फॉर्च्यूनर  की टक्कर से बाइक में लगी आग , छात्र-छात्रा हुए घायल  

ग्रेटर नोएडा : बीटा दो कोतवाली क्षेत्र स्थित एटीएस गोलचक्कर के निकट आज  दोपहर तेज रफ्तार फार्च्यूनर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद  बाइक में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार  छात्र-छात्रा घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की पहचान छात्र सम्यूर लालरिंगसंग और छात्रा लाल चुआं वनी मूल निवासी मिजोरम के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों ग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे हैं।

बीटा दो कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि दोनों वाहनों की टक्कर होने के बाद जब आग लगी तो पुलिस की गाड़ी गश्त पर एटीएस गोलचक्कर के समीप ही थी। पुलिस व राहगीरों की मदद से बाइक में लगी आग को बुझाया गया। उसे सड़क किनारे खड़ी किया गया। टक्कर लगने के बाद फॉर्च्यूनर लेकर चालक फरार हो गया।

पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर कार चालक की तलाश कर रही है। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक छात्र-छात्रा को गंभीर चोट नहीं लगी है। सड़क पर गिरने से हाथ व घुटने में रगड़ आई है। छात्र अल्फा सेक्टर में रह रहा है, जबकि छात्रा अन्नपूर्णा छात्रावास में रहती है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडेय ने बताया कि कार चालक की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी देखे:-

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मां- बाप, बेटे समेत पांच की मौत
ग्रेटर नोएडा : सवर्ण समाज ने पीएम मोदी का जताया आभार
 ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कांग्रेस की प्रसारण कार्यशाला: वोट चोरी पर जागरूकता अभियान तेज
वृक्षारोपण महाकुम्भ : एसएसपी वैभव कृष्ण ने पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण
सामूहिक विवाह धांधली में शामिल अधिकारीयों पर हो कार्यवाही : करप्शन फ्री इण्डिया ने दिया ज्ञापन
25 नवंबर को किसानों की महापंचायत: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा ऐतिहासिक प्रदर्शन
रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ गौतमबुद्ध नगर पुलिस का दारोगा, कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सेवा से बर्...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ऑनलाइन शिक्षा पद्धति से शिक्षा सुचारू रूप से जारी
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग समिति का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न
ग्रेटर नोएडा में "भारत को जानो" प्रतियोगिता आयोजित — छात्रों में जागा देशप्रेम का भाव
गौतमबुद्धनगर में संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा का संयुक्त मोर्चा कार्यक्रम
ग्रेटर नोएडा बीटा-1 आरडब्ल्यूए की मासिक समीक्षा बैठक में उठे सेक्टर की समस्याएं
फ्लैट की बालकनी में पैर फिसलने पर दर्दनाक हादसा
श्री सुरेन्द्र सिंह, मंडलायुक्त मेरठ ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार सम्भाला
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया अंत्योदय मेले के उद्धाटन, कहा जन-जन तक सरकारी योजना पहुँचाने में ...
गौतमबुद्ध नगर पुलिस की सख्त कार्यवाही, लॉकडाउन का उलंघन करने वाले 2316 व्यक्ति गिरफ्तार, 543 वाहन ...