ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत

 

ग्रेटर नोएडा : ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बीते मंगलवार रात एक कैंटर गाड़ी आगे चल रहे दूसरे  वाहन से जा टकराई। इस भीषण हादसे में कैंटर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक  कैंटर के चालक को नींद की झपकी आ जाने से यह हादसा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मृतक के शव को गाड़ी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक मृतक चालक की पहचान  सुनील कुमार (34) निवासी कन्नौज के रूप में हुई है।  सुनील की  गाड़ी हरियाणा की एक कंपनी में लगी हुई है। जहां से वह अकेले ही मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे कंपनी का सामान लेकर हरियाणा से मेरठ की तरफ जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी दनकौर कोतवाली क्षेत्र में अट्टा फतेहपुर गांव के नजदीक पहुंची। अभी गाड़ी आगे चल रहे किसी अन्य वाहन से जोरदार तरीके से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कैंटर गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कैंटर का चालक गाड़ी के बोनट में बुरी तरह से फंसकर घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दनकौर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल को रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला। तब तक चालक सुनील कुमार की मौत हो चुकी थी। जिसकी वजह से इस घटना में गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे में दनकौर कोतवाली प्रभारी राधा रमन सिंह का कहना है कि सड़क हादसे में चालक की मौत हुई है। उनका कहना है कि मृतक के परिवार की तरफ से इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं प्राप्त हुई है।

यह भी देखे:-

चौधरी महेंद्र सिंह चौरोली  अपने हज़ारों कार्यकर्त्ता के साथ बीकेयू भानू  में शामिल हुए   
डीएम बी.एन. सिंह के निर्देश पर कई दुकानों पर जिलापूर्ती विभाग की बड़ी कार्यवाही
लोकतंत्र एवं पंथ निरपेक्षता पर विचार गोष्ठी
युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा कैंसर का खतरा
59वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला- स्प्रिंग 2025: भारतीय हस्तशिल्प की भव्यता से सजेगा ग्रेटर नोएडा
हज-2026 के लिए तैयारी शुरू, हज कमेटी ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत प्रथम दो दिवसों में जनपद में कुल 996845 पौधे किये गये रोपित
गौतमबुद्ध नगर से चुनाव लड़ सकते हैं,रमा पायलट - सूत्र
GNIOT मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे टॉक शो का आयोजन
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में वर्ल्ड हेल्थ डे व मेट्रोलॉजिकल डे पर प्रतियोगिताएं आयोजित
बायोफैक इंडिया 2021 का 13वां संस्करण 28 से 30 अक्टूबर तक किया जाएगा आयोजित
कंगना रनोट, एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय और हाकी प्लेयर रानी रामपाल पद्म श्री से सम्मानित
गलगोटिया विश्वविद्यालय–वीवो मोबाइल्स में हुआ बड़ा करार: छात्रों को मिलेंगे हाई-टेक कौशल, इंडस्ट्री-र...
पैसे की खातिर माँ ने किया रिश्ते का खून
वर्ल्ड हार्ट डे पर लाल रोशनी से जगमगाई इमारत, फोर्टिस ग्रेटर नोएडा के जागरूकता अभियान से दिल से सेहत...
ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत