दो साल बाद ईद में लौटी रौनक, मस्जिदों व ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई , मांगी अमन चैन की दुआ

ग्रेटर नोएडा : आज यहाँ के  मस्जिदों और ईदगाह मेंईद की नमाज अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी कड़ी मुस्तैदी में तैनात रहा।

दनकौर में ईदगाह सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर नमाज अदा करने की व्यवस्था की गई थी। सुबह ईदगाह पर काफी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। सूरजपुर , नॉलेज पार्क, कासना , तुगलपुर , बिलासपुर , दनकौर स्थित मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।  इसके अलावा  दादरी  के आमका रोड स्थित ईदगाह पर पर भी नमाज अदा की गई। नमाजियों ने कहा कि भाईचारा, सौहार्द, सामाजिक एकता देश में बनी रहे, यही अल्लाह से दुआ मांगी। दादरी  के बड़ा बाजार स्थित मस्जिद, जीटी रोड पर फैज ए आम मदरसा, एक मीनार मस्जिद, चांद मस्जिद, नई आबादी स्थित फेज ऐ आम मदरसा समेत अन्य मस्जिदों पर ईद की नमाज अदा की गई। नमाजियों में रहा उत्साह कोरोना के चलते दो साल ईद की नमाज नहीं हो सकी। लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की थी। इस बार नमाज ईदगाह में अदा की गई। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह था। बच्चे भी नए कपड़े पहन कर ईदगाह आए।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 19 नवम्बर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा में गणेशोत्सव का शुभारंभ 31 अगस्त से, देशभक्ति से ओतप्रोत होंगे कार्यक्रम
मांसाहार से बढ़ रहा है पृथ्वी पर असन्तुलन:आचार्य प्रशान्त
यमुना एक्सप्रेसवे पर 108 फीट ऊँची श्रीकृष्ण प्रतिमा का अनावरण, हेमा मालिनी बोलीं— "भक्ति और जीवन दर्...
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का आवाहन करते हुए संकटमोचन महायज्ञ मेहंदीपुर श्री बालाजी महाराज को समर्पित...
पुनर्जन्म विषय पर विद्वानों ने रखे विचार, बंबावड़ में चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का 22वां दिन सम्पन्न
आज का पंचांग, 20 जनवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
पंचांग व राशिफल, 6 सितंबर 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
Sawan 2021: जानिए सावन महीने की पूजा विधि, जानें कितने हैं सोमवार व्रत
साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पन्न
पंचांग व राशि फल, 8 अगस्त 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 13 जून 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 21 दिसंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
आज का पंचांग, 18 जुलाई 2020, जानिए शुभ व अशुभ मूहुर्त
श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न
कल का पंचांग, 7 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त